महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा: उज्जैन के महाकाल मंदिर में गुलाल से लगी आग; पुजारी सहित 13 लोग झुलसे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होली उत्सव के तहत गर्भगृह के अंदर 'गुलाल' फेंका जा रहा था। किसी ने मिट्टी के दीये पर रंग गुलाल फेंक दिया। उनका मानना है कि गुलाल के अंदर मौजूद रसायनों के कारण आग लगी होगी। घायलों में भस्म आरती के मुख्य पुजारी संजय गुरु भी शामिल हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
उज्जैन: उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह आग लग गई। भस्म आरती के दौरान हुई इस घटना में 13 पुजारियों को चोटें आई हैं। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने एएनआई को बताया, “तेरह पुजारी झुलस गए और उनका इलाज यहां जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होली उत्सव के तहत गर्भगृह के अंदर ‘गुलाल’ फेंका जा रहा था। किसी ने मिट्टी के दीये पर रंग गुलाल फेंक दिया। उनका मानना है कि गुलाल के अंदर मौजूद रसायनों के कारण आग लगी होगी। घायलों में भस्म आरती के मुख्य पुजारी संजय गुरु भी शामिल हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें इंदौर रैफर किया गया है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने एचटी को बताया, “घायलों में से एक ने कहा कि पुजारी संजीव जब आरती कर रहे थे तो किसी ने पीछे से उन पर गुलाल फेंक दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। ऐसा माना जा रहा है कि गुलाल में कुछ रसायन था। जिससे आग लगी। .
घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी।
सोशल मिडिया प्लेटफोर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लिखा, उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री@DrMohanYadav51
जी से बात कर जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा।”
उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी से बात कर जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) March 25, 2024
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने लिखा कि आज प्रातः बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है। मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूँ। सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।
आज प्रातः बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है।
मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूँ। सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 25, 2024
पीटीआई, एएनआई, श्रुति तोमर के इनपुट के साथ
Comments are closed.