सिनेमा: राजु रहिकवार Jr.SRK “बेस्ट लुक अ लाईक परफॉर्मर, अवार्ड से सम्मानित

राजु भाई ने मुंबई की सरजमीं पर जबसे कदम रखा उन्हें सबसे पहले जावेद जाफरी, नावेद जाफरी एवं रवि बहल निर्मित दिग्दर्शित 'बूगी वूगी, सोनी चैनल डांस शो में बतौर जूनियर शाहरुख खान एंट्री मिली। इसके बाद उनके कदम सफलता की पायदान पर बढ़ते चले गए।

Title and between image Ad

 

  • फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के हाथों राजु रहिकवार सम्मानित किया
  • टाइम्स अपलोड ट्रेंड सेटर्स, मुंबई द्वारा किया गया
  • विले पार्ले (ईस्ट) स्थित होटल जिंजर में बेस्ट परफॉर्मर्स अवार्ड 2024 का हुआ भव्य आयोजन

मुंबई (अजीत कुमार): टाइम्स अपलोड ट्रेंड सेटर्स, मुंबई द्वारा विले पार्ले (ईस्ट) स्थित होटल जिंजर में शनिवार को बेस्ट परफॉर्मर्स अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें फिल्मों के सितारों संग राजु रहिकवार Jr.SRK को “बेस्ट लुक अ लाईक परफॉर्मर, के अवार्ड से फिल्म स्टार सुनील शेट्टी द्वारा सम्मानित किया गया।

राजु रहिकवार ने अपने पूरे विश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत की। आज इसी की बदौलत उन्हें मुंबई की रूपहेली रंगभूमि पर 30 साल का सफर जूनियर शाहरुख खान (Jr.SRK) के रूप में हासिल हुआ हैं। राजु रहिकवार का कहना हैं कि, यदि शाहरुख खान साहब फिल्म इंडस्ट्री में न होते तो शायद राजु भाई की भी कोई पहचान न होती। आज वे मुंबई फिल्म नगरी में शाहरुख खान के हमशक्ल (Jr.SRK) के नाम से ख्याति प्राप्त हैं।

राजु भाई ने मुंबई की सरजमीं पर जबसे कदम रखा उन्हें सबसे पहले जावेद जाफरी, नावेद जाफरी एवं रवि बहल निर्मित दिग्दर्शित ‘बूगी वूगी, सोनी चैनल डांस शो में बतौर जूनियर शाहरुख खान एंट्री मिली। इसके बाद उनके कदम सफलता की पायदान पर बढ़ते चले गए। उन्हें लगातार टी. व्ही.एंड शूट (पोमेलु साबुन विज्ञापन), एम. टी. व्ही.पर ‘फूली फालतु, ‘हेलो कौन पहचान कौन, ‘स्टार डस्ट फिल्म फेयर अवॉर्ड, ‘द कपिल शर्मा शो, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा, फिल्म दिग्दर्शक इंद्रकुमार निर्मित ‘सुपर नानी, इसके अलावा कई स्टेज शो के साथ-साथ देश विदेशों में भी उन्होंने स्टेज शो किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुदके प्रोडक्शन हाउस बैनर से ‘आमिर सलमान शाहरुख, जो कि तीनों आमिर, सलमान एवं शाहरुख के लुक अ लाइक को लेकर फिल्म का सफल निर्माण किया हैं।

आज राजु रहिकवार खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि आज वे जो कुछ भी हैं वे सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान की बदौलत ही हैं, यह सदा स्मरणीय रहेगा।
इसी के फलस्वरूप अशोक श्रीवास्तव जी (फिल्म अभिनेता, निर्माता, दिग्दर्शक एवं ए.आर.इंटरटेनमेंट – संचालक) के निमंत्रण पर फिल्म स्टार सुनील शेट्टी जी के शुभ हस्ते टाइम्स अपलोड ट्रेंड सेटर्स अवार्ड 2024 का बेस्ट लुक अ लाईक परफॉर्मर अवार्ड से विभूषित किया गया।

इस आयोजित कार्यक्रम में 90s की फिल्म “आशिकी, फेम अनु अग्रवाल के साथ साथ विभिन्न सेलिब्रिटीज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। समारोह में मुंबई शहर से ही नहीं बल्कि संपूर्ण महाराष्ट्र से कई दिग्गज, सोशल वर्कर, फिल्म चाईल्ड एक्टर, एक्ट्रेस, एक्टर को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार टी. व्ही. चैनल्स एवं फिल्म एक्ट्रेस सिमरन आहुजा ने संभाला। अभिनेता राजू रहिकवार ने अपनी इस उपलब्धि पर टाइम्स अपलोड ट्रेंड सेटर्स, मुंबई एवं मा. अशोक श्रीवास्तव जी का दिल से शुक्रिया अदा किया हैं।

Connect with us on social media

Comments are closed.