सोनीपत: गाली गलौज करने से रोका तो गोली चला दी, केस दर्ज

गांव पलडी खुर्द निवासी रोहित ने थाना बहालगढ़ में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को लगभग साढ़े 7 बजे वह अपनी दुकान के सामने खड़ा था। गांव का ही सन्नी वहां पर आया और गाली गलौज करने लगा। उसे गालियां देने से रोका। वह वापस चला गया।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत में गाली गलौच करने से रोका तो शुक्रवार की रात को युवक ने गोली चलाई और भाग गया। गोली की गूंज से हंगामा बरपा शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पुलिस तलाश करने में लगी है।

गांव पलडी खुर्द निवासी रोहित ने थाना बहालगढ़ में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को लगभग साढ़े 7 बजे वह अपनी दुकान के सामने खड़ा था। गांव का ही सन्नी वहां पर आया और गाली गलौज करने लगा। उसे गालियां देने से रोका। वह वापस चला गया। कुछ देर बाद सन्नी वापस आया और उसने पिस्तौल निकाल कर हवाई फायर किया। जान से मारने की धमकी दी। गोली की गूंज से वहां दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और वारदात की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। थाना बहालगढ़ के जाुंच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से पलड़ी खुर्द में गोली चलने की सूचना मिली थी। वहां पुलिस टीम गई। रोहित ने गांव के ही सन्नी के खिलाफ हवाई फायर करने की शिकायत दी। केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.