किसान आंदोलन 2.0: सोनीपत में किसानों के ट्रैक्टर मार्च में लड़किया भी शामिल हुई

ट्रैक्टर मार्च में ट्रैक्टर लेकर आयी मुरथल की शीतल ने कहा कि किसानों पर अन्याय हो रहा है। आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। हम भी किसान की बेटियां हैं, पीछे नहीं हटेंगी। किसानों की मांग जायज है और फसल का अच्छा भाव उनका हक है।

Title and between image Ad
  • रोष प्रदर्शन किया नारे बाजी की, पुलिस कार्रवाई पर विरोध जताया

सोनीपत, (अजीत कुमार): किसान आंदोलन-2 के अंतर्गत शनिवार को सोनीपत के अलावा गन्नौर, गोहाना, खरखौदा में भी ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। किसानों के दिल्ली कूच और हरियाणा पुलिस द्वारा बॉर्डरों पर छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले व रबड़ की चलाई जा रही गोलियों को लेकर किसानों में रोष प्रकट किया जा रहा है। सोनीपत के गांवों से इस ट्रेक्टर मार्च में लड़कियांें ने रोष मार्च में ट्रैक्टर चलाया।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के आह्वान पर किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। किसानों ने हरियाणा में किसान आंदोलन का दूसरे दिन किसानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रैक्टर मार्च निकाल कर किसान एकता संदेश दिया है। गोहाना में जहां शहर के बीचों बीच ट्रैक्टर मार्च गुजरा, वहीं गन्नौर में भी ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लगर रही। मुरथल से लड़कियां भी ट्रैक्टर चलाते हुए मार्च में शामिल हुई। शनिवार को ट्रैकटर मार्च निकाला कर किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांगें मानी जाएं नहीं तो यह किसानों को आंदोलन विशाल हेाता जाएगा। किसानों ने खनौरी व शंभू बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया।

ट्रैक्टर मार्च में ट्रैक्टर लेकर आयी मुरथल की शीतल ने कहा कि किसानों पर अन्याय हो रहा है। आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। हम भी किसान की बेटियां हैं, पीछे नहीं हटेंगी। किसानों की मांग जायज है और फसल का अच्छा भाव उनका हक है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.