सोनीपत: खरखौदा के 10 विद्यार्थी हरियाणा राज्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित

अच्छा प्रदर्शन करने पर आशीर्वाद दिया। शिक्षा व खेल गतिविधियों के साथ-साथ सह पाठ्येतर गतिविधियों से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है।

Title and between image Ad

सोनीपत: राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना, जिला फतेहाबाद द्वारा हरियाणा गौरव पुरस्कार हेतु राज्य स्तरीय हिन्दी व्याकरण प्रतियोगिता 2023 आयोजित की गई जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा के 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्राचार्या दया दहिया ने सोमवार को बताया कि कक्षा नौवीं से रक्षित, तेजवीर, सन्नी, साक्षी व रीतिक, कक्षा दसवीं से साहिल, कक्षा ग्यारहवीं से अमीषा, प्रिया, नमित व रीतिका ने उपरोक्त प्रतियोगिता में मैरिट प्राप्त की जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना, जिला फतेहाबाद द्वारा हरियाणा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया व विजेता ट्राफी देकर उत्साहवर्धन किया गया। विजेता विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया व डॉ दीपिका ने स्वागत किया। अच्छा प्रदर्शन करने पर आशीर्वाद दिया। शिक्षा व खेल गतिविधियों के साथ-साथ सह पाठ्येतर गतिविधियों से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.