सोनीपत: एशियन गेम्स में पहलवानों के स्वर्ण पदक विवाद की भेंट चढे

जकार्ता में वर्ष 2018 के हुए एशियन गेम्स में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीते थे। जबकि दिव्या काकरान को कांस्य मिला था। इसमें खास बात यह है कि उस समय दो स्वर्ण पदक भारत को मिले थे।

Title and between image Ad
  • चीन से रात को पहुंचेगे पहलवान दिल्ली, खेल प्रेमी जाएंगे स्वागत के लिए

सोनीपत: चीन ने सोमवार की रात को पहलवान दिल्ली पहुंचेंगे। रात को लगभग 12 बजे उनके स्वागत के लिए खेल प्रेमी जाएंगे। लेकिन इस बार हरियाणा प्रदेश के पहलवानों को स्वर्ण पदक नहीं मिलने का मलाल रहेगा। विवाद में फंसने के कारण भारत को कुश्ती में वो परिणाम नहीं मिले जो मिलने की उम्मीद थी। लेकिन सोनीपत के खंड गन्नौर से गांव डबरपुर का पहलवान सुनील मलिक स्वदेश पहुंच रहा है उसके स्वागत के लिए गन्नौर से लोग जा रहे हैं।

Sonipat: Wrestlers' gold medals in Asian Games hit controversy
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया।

पूरे विश्व में अपने दांव पेंच का जौहर दिखाकर देश का नाम ऊंचा करने वाले पहलवान इस बार 2023 के हुए एशिएन गेम्स में सोना नहीं ला पाएं। कुश्ती संघ का आपसी मतभेद का खामायाजा भारती पहलवानी को भरना पड़ा है। एक नजर पीछे देखें तो गत लगभग 10 साल में हमारे पहलवानों ने देश का नाम विश्व के मानचित्र पर चकमाया। शानदार पहचान दिलाई। हरियाणा पहलवानी में सबसे ज्यादा पदक दिलाने प्रदेश रहा लेकिन बार एशियन गेम्स से पहले कुश्ती संघ मान्यता रद्द होना, पहलवानों और संघ पदाधिकारियों में विवाद होना हमारी पदक तालिका पर नकारात्मक प्रभाव दे गया। बजरंग पुनिया जो रेसलिंग के स्टार कहे जाते रहें हैं वो वहवादों में घिरे होने के कारण ना प्रैक्टिस कर पाए ना ही पदक ले पाए। भारतीय दल में शामिल 17 अन्य पहलवान भी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए।

एक नजर पहलवानों के खेल सफर पर

हांगझोऊ में वर्ष 2023 के हुए एशिएन गेम्स में भारत के 18 सदस्यीय दल गया। पहलवान दीपक पूनिया को फ्री-स्टाइल में रजत पदक, अमन सहरावत कांस्य पदक मिला है। सोनीपत के खंड गन्नौर से डबरपुर के सुनील मलिक को ग्रीको रोमन में कांस्य दिलाया। इसके अलावा महिला पहलवानों में अंतिम पंघाल, सोनम मलिक और किरण ने कांस्य पदक मिले हैं।

जकार्ता में वर्ष 2018 के हुए एशियन गेम्स में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीते थे। जबकि दिव्या काकरान को कांस्य मिला था। इसमें खास बात यह है कि उस समय दो स्वर्ण पदक भारत को मिले थे।

इंचियोन में वर्ष 2014 के हुए एशियन गेम्स में पहलवान योगेश्वर दत्त ने स्वर्णिम जीता था जबकि बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक मिला था। नरसिंह यादव, विनेश फोगाट और गीतिका जाखड़ कांस्य पदक जीते थे।

Connect with us on social media

Comments are closed.