सोनीपत:  नेशनल फेडरेशन वूशु कप के लिए हरियाणा टीम का ट्रायल संपन्न  

ट्रायल का शुभारंभ द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया व एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर सुबोध दहिया ने बाउट आरंभ करवाकर किया। लड़कियों की टीम में 45 किलोग्राम भार वर्ग में निशा रोहतक, 48 में प्रीति जींद, 52 में अपर्णा सोनीपत, 56 में शिक्षा रोहतक, 60 में कोमल फरीदाबाद, 65 में खुशी करनाल, व 75 में निधि रेवाड़ी का चयन हरियाणा की टीम में हुआ।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): नेशनल फेडरेशन वूशु कप के लिए हरियाणा टीम का ट्रायल प्रताप स्कूल खरखौदा में रविवार को संपन्न हुआ। ट्रायल में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 120 खिलाड़ियों की प्रतिभागिता रही।

ट्रायल का शुभारंभ द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया व एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर सुबोध दहिया ने बाउट आरंभ करवाकर किया। लड़कियों की टीम में 45 किलोग्राम भार वर्ग में निशा रोहतक, 48 में प्रीति जींद, 52 में अपर्णा सोनीपत, 56 में शिक्षा रोहतक, 60 में कोमल फरीदाबाद, 65 में खुशी करनाल, व 75 में निधि रेवाड़ी का चयन हरियाणा की टीम में हुआ।

लड़कों की टीम में 48 किलोग्राम में साहिल चरखी दादरी, 56 में सागर झज्जर, 60  में चिराग हिसार, 65 में सतीश चरखी दादरी, 70 में विक्रम भिवानी, 80 में ईशु सोनीपत, 90 में रोहित सोनीपत व 90 प्लस में भारत चरखी दादरी का चयन हरियाणा की टीम में हुआ। लड़कों की टीम में 48 किलोग्राम में साहिल चरखी दादरी, 56 में सागर झज्जर साथ में चिराग हिसार 65 में सतीश चरखी दादरी, 70 में विक्रम भिवानी 80 में यीशु सोनीपत, 90 में रोहित सोनीपत, 90 प्लस में भारत चरखी दादरी का चयन हरियाणा की टीम में हुआ। ट्रायल के दौरान संदीप गोस्वामी, सोनिया, दिनेश, अजय, कुलदीप ने ऑफिशियल की जिम्मेदारी को निभाया। सोनीपत वूशु एसोसिएशन के सचिव विनोद गुलिया भी शामिल रहे।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.