सोनीपत: भाजपा की तिरंगा यात्रा ने शहीदों के प्रति श्रद्धाभाव जागृत किया

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राजीव जैन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. कविता जैन पूरे शहर में पांच घंटे तक चली तिरंगा यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रही थी शहर उमड़ता जोश और जूनून देखते ही बन रहा था।

Title and between image Ad

सोनीपत: भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन की कामयाबी के बाद गुरुवार की रात को तिरंगा यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शहर की व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया है। तिरंगा यात्रा की कामयाबी से देश वासियों में शहीदों के प्रति श्रद्धाभाव एवं देश प्रेम की भावना पूरी तरह से कायम है।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राजीव जैन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. कविता जैन पूरे शहर में पांच घंटे तक चली तिरंगा यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रही थी शहर उमड़ता जोश और जूनून देखते ही बन रहा था। महाराजा अग्रसेन चौक, मुरथल रोड से शुरू हुई यात्रा जब रात साढ़े दस बजे खाटूश्याम मंदिर पंहुची तो मोटर बाइक पर सवार हजारों युवकों का जोश कम होता दिखाई दे रहा था। शहर के बाजार बंद हो चुके थे परन्तु दुकानदार, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि यात्रा के स्वागत में देर रात तक डटे रहे। तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। यात्रा में शहीदों के गांव की मिटटी से भरे कलश और उसी रथ पर सवार भारत माता का किरदार वातावरण को देश भक्ति के भाव से विभोर कर रहा था। राजीव जैन ने यात्रा का भी शहर के नागरिकों ने दिल खोल कर स्वागत किये जाने आभार वयक्त किया है।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.