सोनीपत: रंजिश के कारण युवक पर गोली चलाई, केस दर्ज

गांव ईशापुर खेड़ी निवासी मूर्ति ने बरोदा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में लगभग 4 साल पहले एक घर खरीदा था। पडोसी जसबीर व उसके परिवार के सदस्य उनसे रंजिश रखने लगे।

Title and between image Ad
  • गोहाना के  ईशापुर खेड़ी हुई वारदात, बरोदा थाना में केस दर्ज

सोनीपत: गोहाना में गांव ईशापुर खेड़ी में आपसी रंजिश के कारण बाइक सवार ने घर के बाहर खड़े युवक पर गोली चलाई। गोली लगने युवक बाल बाल बच गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवक की मां ने की शिकायत पर थाना बरोदा पुलिस में दी है। विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

गांव ईशापुर खेड़ी निवासी मूर्ति ने बरोदा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में लगभग 4 साल पहले एक घर खरीदा था। पडोसी जसबीर व उसके परिवार के सदस्य उनसे रंजिश रखने लगे। अक्सर वे उनके साथ झगड़ा करते थे। इसी रंजिश के कारण गुरुवार की रात को 8 बजे उनका बेटा मोनू घर के बाहर खड़ा था। वह भी गेट के पास खड़ी थी। आरोप है कि जसबीर अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आए। अचानक जसबीर ने पिस्तौल निकालकर मोनू पर गोली चला दी। इसमें मोनू का बचाव तो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

बरोदा थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर रमेशचंद्र ने बताया कि महिला ने पड़ोसी पर उनके बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.