सोनीपत: स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधे लगाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी : श्यो प्रसाद

पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि ये पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ हमें जीवन जीने के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वातावरण साफ-सुथरा होगा तो हम स्वस्थ जीवन व्यतीत करेंगे।

Title and between image Ad

सोनीपत: आज गवर्नमेंट हाई स्कूल माहरा में एक जागरूकता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण की रक्षा और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए हमें हर शुभ कार्य पर पौधे रोपित करने चाहिए। उनकी समय-समय पर उचित देखभाल करें। ताकि लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे। उन्हें शुद्ध आक्सीजन भी मिल सके। यह कहना है हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के जिला समन्वयक श्यो प्रसाद का।

Sonepat: It is our moral responsibility to plant saplings for a clean environment: Sheo Prasadउन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं और आमजन को हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 600 पौधे वितरित किए। वन विभाग की सहायता से नर्सरी से पौधे लाकर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने का लोगों से आह्वान किया। जिला समन्वयक सोनीपत ने बच्चों को कहा कि किसी भी तरह का कोई शुभ कार्य हो तो उस मौके पर पौधे जरूर लगाएं। चहुंओर बढ़ रहे प्रदूषण पर अकुंश लगाने व पर्यावरण की रक्षा के लिए हर इंसान को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पौधा लगााने के बाद उस छोटे पौधे का पालन-पोषण सही ढंग से अवश्य करना चाहिए। ताकि उनके द्वारा लगाया गया पौधा वृक्ष का रूप धारण कर सके।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि ये पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ हमें जीवन जीने के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वातावरण साफ-सुथरा होगा तो हम स्वस्थ जीवन व्यतीत करेंगे। स्वच्छता अभियान को सार्थक करने का काम किया है ताकि लोग बीमारियों की चपेट में न आ सके। प्रिंसिपल विरेन्द्र सिंह ने वन विभाग से आये ब्लॉक ऑफिसर हर्ष कुमार का धन्यवाद किया। इस मौके पर वन संरक्षक कृष्ण कुमार और शमशेर सिंह सुनीता, शिला देवी, रमेश चंद्र के अलावा कई अन्य अध्यापकगण भी मौजूद रहे।

Connect with us on social media

Comments are closed.