सोनीपत: भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली
दिल्ली मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय से सैकड़ों युवा बाइक पर सवार होकर दिल्ली बाईपास, थाना कलां मार्ग, मुख्य बाजार व शहर की परिक्रमा करते हुए वापस दिल्ली मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में बाइक रैली का समापन किया।
सोनीपत, (अजीत कुमार): भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर युवा कार्यकर्ताओ द्वारा खरखौदा शहर में बाइक रैली निकाली गई। दिल्ली मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय से सैकड़ों युवा बाइक पर सवार होकर दिल्ली बाईपास, थाना कलां मार्ग, मुख्य बाजार व शहर की परिक्रमा करते हुए वापस दिल्ली मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में बाइक रैली का समापन किया।
इस बाइक रैली का नेतृत्व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षित दहिया द्वारा किया गया। मीना नरवाल, माई राम कौशिक, प्रदीप सांगवान, राजवीर दहिया, सतेंद्र दहिया, मनजीत भोला, मनोज जैन गुलशन ठेकेदार, नरेंद्र जांगड़ा, संदीप राणा, जय कुवार राणा द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। खरखौदा विधानसभा प्रभारी प्रदीप सांगवान ने कहा कि जिस तरह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने युवाओं को सही मार्ग दिखाने का कार्य किया है। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से देश में विकास कर रही है। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांव के युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Comments are closed.