May 20, 2026

सोनीपत: रामपाल से मिलने पहुंचीं नवजोत कौर, सियासी चर्चा तेज हुई

Sonipat: Navjot Kaur arrives to meet Rampal, political discussions intensify

सोनीपत: रामपाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट करतीं नवजोत कौर।

सोनीपत, अजीत कुमार। पंजाब कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू जेल से छूटे सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल से मिलने आश्रम पहुंचीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने रामपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। रामपाल जमानत पर बाहर आया है। इसके बाद कई नेता आश्रम पहुंचकर उनसे मिल चुके हैं।

Sonipat: Navjot Kaur arrives to meet Rampal, political discussions intensify
सोनीपत: रामपाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट करतीं नवजोत कौर।

रामपाल के सामाजिक माध्यम चैनल स्प्रीचुअल लीडर संत रामपाल जी पर इस मुलाकात का एक वीडियो साझा किया गया। इस संपादित वीडियो में दोनों के बीच बातचीत दिखाई गई है। वीडियो में नवजोत कौर अपना परिचय देते हुए कहती हैं कि वह पटियाला से आई हैं और पहले जेल में मिलने का मन था, लेकिन अब बाहर आकर मिलने का मौका मिल गया। रामपाल ने जवाब में कहा कि लोगों की सेवा राजनीति से ही नहीं, धर्मनीति से भी हो सकती है और समाज को सही दिशा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग मिलने आते हैं तो उनका मनोबल बढ़ता है। नवजोत कौर ने कहा कि वह भक्ति और सेवा सीखने आई हैं और देश की सेवा धर्म के रास्ते से करना चाहती हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं और रामपाल के पंजाब में आश्रम व अनुयायी मौजूद हैं। ऐसे में इस मुलाकात को सियासी नजरिये से भी देखा जा रहा है। बातचीत में रामपाल ने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा कि पहले शासक धर्मनीति से जनता की सेवा करते थे, जबकि आज आम लोगों की सुनवाई मुश्किल हो गई है। मुलाकात के दौरान नवजोत कौर ने शरीर दान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपना शरीर दान करने का निर्णय लिया है ताकि जरूरतमंदों के काम आ सके। कैंसर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें चार हफ्ते का समय बताया था, लेकिन बाद में आयुर्वेद के अनुसार खानपान अपनाने से अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

About The Author