सोनीपत: अनमोल समय के साथ पार्टी को सींचने वाले रत्नलाल कटारियों को नमन

मंडल अध्यक्ष सुनील पांचाल ने कहा भाजपा हरियाणा के सभी 311 मंडलों की बैठक एक ही निश्चित तिथि को आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफल अंत्योदय विचारों को गांव के गरीब, किसान, दलित,शोषित, वंचित, लोगों तक पहुंचाना है।

Title and between image Ad

सोनीपत: रोहतक मार्ग स्थित सैनी चौपाल में भाजपा खरखौदा मंडल कार्यकरिणी की बैठक में सोमवार को अंबाला से सांसद रहे स्वर्गीय रत्नलाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। नवनियुक्त मंडल पालक रविंद्र दिलावर ने कहा कि रत्नलाल कटारिया ने अपने जीवन में अनमोल समय के साथ पार्टी को सींचा हमें उत्साह दिया इस मौके पर कार्य आरंभ करने से पहले हम सभी उनको नमन करते हैं।

मंडल अध्यक्ष सुनील पांचाल ने कहा भाजपा हरियाणा के सभी 311 मंडलों की बैठक एक ही निश्चित तिथि को आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफल अंत्योदय विचारों को गांव के गरीब, किसान, दलित,शोषित, वंचित, लोगों तक पहुंचाना है। जिसका अनेकों योजनाओं के तहत उन्हें लाभ मिला है। इन सभी उपलब्धियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ के लोगों तक पहुंचेंगे। अल्प समय विस्तारक 56 घंटे प्रत्येक शक्तिकेंद्र तक पहुंचेंगे व मोदी सरकार के सफल 9 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। पन्ना प्रमुख बनाकर जल्द ही पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रीतम खोखर, गुलशन ठेकेदार, सुनीता दहिया, कौशल्या देवी, नरेंद्र सिंह जांगड़ा, जिला पार्षद मंजीत भोला, सुनील सरोहा, अभिजीत राठौर, संदीप सैनी, नरेंद्र सैनी, अजय राठौर, योगेश शर्मा, सतपाल दहिया,नवीन, आनंद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Connect with us on social media
1 Comment
  1. KS Quik 5000

    … [Trackback]

    […] Here you will find 49688 additional Information on that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonepat-tribute-to-ratnlal-katari-who-irrigated-the-party-with-precious-time/ […]

Comments are closed.