सोनीपत: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी
गन्नौर: 87वें त्रिमूर्ति शिव जयंती व महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सेवा केंद्र द्वारा 1 सप्ताह से प्रभातफेरी निकाली गई जो कि शहर के प्रमुख चौक, चौराहों, गलियों से निकाली गई। इस दौरान सभी नगरवासी भाई बहनों को परमात्म संदेश दिया गया। जिसमे नगर के गणमान्य तथा संस्था के सभी भाई बहनों के द्वारा ईश्वरिय ज्ञान का प्रचार प्रसार किया गया।
जिसमें संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी अर्चना दीदी ने ईश्वरीय संदेश देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि अर्थात त्रिमूर्ति शिवजयंती परमात्मा के दिव्य अवतरण दिवस का शुभ दिन है जबकि इस पूरे संसार में भय का माहौल, दुख अशांति एवं नाना प्रकार की व्याधियां सभी आत्माओं को जकड़े हुए है। वहां एक और परमात्मा का दिव्य अवतरण हम सभी आत्माओं के कल्याण हेतु हो चुका है। जरूरत है खुद को पहचान और समय के इस पावन बेला में खुद को भी लाभान्वित करने का। जिसमें संस्था के संचालिका ब्रह्माकुमारी अर्चना दीदी सहित ब्रह्माकुमारी सुदेश, ब्रह्माकुमारी सोनम व सैकड़ों भाई बहन उपस्थित रहे।
Comments are closed.