सोनीपत: स्वराज को सभी मिलकर सुराज में परिवर्तन करें:सांसद कौशिक

विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि हम सभी जिस खुली हवा और आजादी से सांस ले रहे हैं, वह शहीदों की बदौलत है। युवा पीढ़ी इतिहास को जाने।

Title and between image Ad
  • गन्नौर में सांसद रमेश कौशिक ने तिरंगा फहराकर किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ
  • शहीदों के सम्मान में समर्पित तिरंगा यात्रा: निर्मल चौधरी

सोनीपत: गन्नौर में देश के वीर शहीदों के सम्मान में समर्पित तिरंगा यात्रा काे सांसद रमेश कौशिक ने जीटी रोड़ स्थित फ्लाईओवर से तिरंगा फहराकर शुभारंभ किया। सोमवार को तिरंगा यात्रा के माध्यम से गन्नौर शहर देशभक्ति के जज्बे केा जागृत किया। शहर वासियों ने तिरंगा यात्राा का जगह जगह पर स्वागत किया।

Sonepat: Everyone should convert Swaraj into Suraj: MP Kaushik
सोनीपत: तिरंगा यात्रा का विशाल स्वरुप, सासंद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी यात्रा को शुभारंभ करते हुए।

तिरंगा यात्रा में महिला-पुुरूष जीटी रोड़ स्थित फलाईओवर से चले। गन्नौर रोड से होते हुए शहीद चौक, नमस्ते चौक, पुलिस थाना गन्नौर, रेलवे रोड शहर के प्रमुख बाजार से होते हुए रेलवे स्टेशन पर यात्रा सम्पन्न हुई। सासंद कौशिक ने कहा कि हमारे वीर बलिदानियों की बदौलत हमें स्वराज मिला सुराज में परिवर्तन करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले नौ सालों में गरीब व जरूरतमंद घर तक सुराज लाने का काम किया है। आज हम सुराज का सपना संजोए हुए है।

विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि हम सभी जिस खुली हवा और आजादी से सांस ले रहे हैं, वह शहीदों की बदौलत है। युवा पीढ़ी इतिहास को जाने।

भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि देश व प्रदेश में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है ताकि युवाओं में देशभक्ति का अलख जगाई जा सके। आजाद सिंह नेहरा, नगरपालिका चेयरमैन अरुण त्यागी, जसबीर दोदवा, वाइस चेयरमैन दिनेश अधलखा, सभी पार्षद, मंडल अध्यक्ष नीरज ठरु, महिला मंडल अध्यक्ष रीना त्यागी एवं शहर की सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों और गन्नौर हल्के के पदाधिकारियों, सरपंचों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.