आजादी का अमृत महोत्सव: हर घर तिरंगा अभियान के तहत योग सहायकों ने विभिन्न गांवों में निकाली तिरंगा यात्राएं

इस दौरान राई ब्लॉक की योग सहायक सरिता बाल्याण ने कहा कि देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने के लिए असंख्य वीर शहीदों ने अपने प्राणों की बाजी लगाई, ऐसे महान सपूतों को कोटि-कोटि नमन करती हूं।

Title and between image Ad
  • आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराने की मुहिम, राष्ट्रभक्ति की अनूठी मिसाल-योग सहायक सरिता बाल्याण
  • हर घर तिरंगा अभियान में राष्ट्र प्रेम का अटूट संगम आ रहा है नजर
  • देश भक्ति के नारों से गूंज उठे गांवों, लोगों ने तिरंगे को किया शैल्यूट
  • 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए युवाओं ने लोगों को किया प्रेरित

सोनीपत: आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर देश में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपायुक्त ललित सिवाच के निर्देशन में आयुष विभाग ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। योग सहायकों ने अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकालते हुए लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लहराने के लिए प्रोत्साहित किया।

गांवों में हर तरफ भारत माता की जय, इंकलाब जिन्दाबाद के नारे
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को गांव बिधल, अन्यात, खुबडू, मोई, सिटावली, कतलूपुर, औरंगाबाद, हुल्लाहेड़ी, तिहाड़ खुर्द, नांदनौर, कुराड़ इब्राहिमपुर, धनाना तथा गढ़वाल सहित विभिन्न गांवों में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देश भक्ति का संदेश दिया दिया गया। इन तिरंगा यात्राओं की शुरूआत गांवों में बनी व्यायामशालों से की गई। तिरंगा यात्राओं के दौरान गांवों देश भक्ति के रंग में रंगने के साथ-साथ देशभक्ति के नारों से गूंज उठे। गांवों में हर तरफ भारत माता की जय, इंकलाब जिन्दाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे। इन नारों ने गांवों के लोगों में इतना जोश भर दिया कि गांवों के लोग घरों से बाहर निकलकर तिरंगे को शैल्यूट करने दिखाई दिए।

युवा पीढ़ी में जागृत होगी देशभक्ति की भावना : सरिता बाल्याण 
इस दौरान राई ब्लॉक की योग सहायक सरिता बाल्याण ने कहा कि देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने के लिए असंख्य वीर शहीदों ने अपने प्राणों की बाजी लगाई, ऐसे महान सपूतों को कोटि-कोटि नमन करती हूं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के समापन घर-घर तिरंगा फहराने की जो मुहिम चलाई है, वह अपने आप में राष्ट्रभक्ति की एक अनूठी मिशाल है। नि:संदेह इस मुहिम से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर गर्व महसूस करेंगे।

अभियान से लोगों में राष्ट्र प्रेम का अटूट संगम
हरियाणा योग सहायक एसोसिएशन के प्रधान व गोहाना ब्लॉक के योग सहायक अनुज कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जोड़ते हुए देशभक्ति से सराबोर किया जा रहा है। इस अभियान से लोगों में राष्ट्र प्रेम का अटूट संगम नजर आ रहा है। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस देशप्रेम के उत्सव में हर नागरिक को शामिल होना चाहिए और अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए।

इस मौके पर गन्नौर ब्लॉक से योग सहायक जीत राम, मुरथल ब्लॉक से योग सहायक जोगिन्द्र, खरखौदा ब्लॉक से योग सहायक मोहित कुमार, सोनीपत ब्लॉक से योग सहायक पवन कुमार, मुण्डलाना ब्लॉक से योग सहायक पूजा तथा कथूरा ब्लॉक से योग सहायक सुनील कुमार, बिधल के सरपंच जोगिन्द्र मलिक तथा अन्यात के सरपंच सुभाष मलिक सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.