सोनीपत: विद्यार्थी के भविष्य निर्माण के लिए खेल व शिक्षा दोनों जरुरी: विधायक बड़ौली

विधायक बड़ौली ने कहा कि हरियाणा खेलों की भूमि है। खेलों में हरियाणा की अपनी अलग पहचान है। यहां के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और ओलंपिक में देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेल-खिलाडिय़ों के लिए हरियाणा अनुकरणीय है।

Title and between image Ad
  • राष्ट्रीय टेनिक्वाईट प्रतियोगिता के 27 राज्यों ने की शिरकत
  • विधायक बड़ौली ने विजेताओं को पुरस्कृत किया शुभकामनाएं दी 

सोनीपत, 14 नवंबर (नरेंद्र शर्मा परवाना)।: राई हलका विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने विधार्थी के भविष्य निर्माण के लिए खेल व शिक्षा दोंनों जरुरी हैं। सोमवार को साउथ प्वाईंट स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय टेनिक्वाईट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर टेनिक्वाईट प्रतियोगिता में 27 राज्यों की टीम शामिल हुई। खिलाडिय़ों ने खेल की भावना से बहुत अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

विधायक बड़ौली ने कहा कि हरियाणा खेलों की भूमि है। खेलों में हरियाणा की अपनी अलग पहचान है। यहां के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और ओलंपिक में देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेल-खिलाडिय़ों के लिए हरियाणा अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के  नेतृत्व में प्रदेश की बेहतरीन व अनुकरणीय खेल नीति बनाई गई है, जिसने खेल-खिलाडिय़ों को नई दिशा दी है। हमारे राज्य में विजेता खिलाडिय़ों को सर्वाधिक पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। खिलाडिय़ों के लिए नौकरी की बहुत अच्छी नीति बनाई गई है, जिसका खिलाडिय़ों ने खुले दिल से स्वागत किया है।

इस दौरान विधायक मोहनलाल बड़ौली ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते हुए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि खेलों से तन और मन स्वस्थ रहता है। इसलिए विद्यार्थियों को खेलों में अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। मनोरंजन के साथ कैरियर निर्माण के लिए भी खेलों को अपनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने अन्य प्रदेशों से आये खिलाडिय़ों और उनके प्रशिक्षकों का स्वागत भी किया। इस अवसर पर स्कूल के साथ संबंधित खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.