सोनीपत: पुलिस आयुक्त ने सत्यवान को निरीक्षक पद के स्टार लगाए
पुलिस आयुक्त बालन ने कहा कि पदोन्नत निरीक्षक सत्यवान को पूरी मेहनत व लगन से अनुशासन में रहकर कार्य करते रहे हैं और करेंगे। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की पदोन्नति के साथ-साथ उनका विभागीय दायित्व भी बढ़ता है।
सोनीपत: सोनीपत के पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने उप निरिक्षक से निरिक्षक के पद पर पदोन्नति हुए सत्यवान के कंधों पर गुरुवार को स्टार लगाकर पदोन्नत होने पर शुभकामनाएं दी है।
पदोन्नत निरीक्षक फिलहाल जिला सोनीपत में बतौर प्रभारी एंटी व्हीकल थैफ्ट सैल में कार्यरत है। निरीक्षक सत्यवान की तैनाती हरियाणा राज्य के जिला सोनीपत के अलावा पानीपत, भिवानी व पलवल में रही है। निरीक्षक सत्यवान गांव मदीना तहसील महम जिला रोहतक के निवासी हैं। सन् 1988 में हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। 2000 में मुख्य सिपाही, 2009 में सहायक उप निरिक्षक व 2017 में उप निरिक्षक पदोन्नत हुए थे।
पुलिस आयुक्त बालन ने कहा कि पदोन्नत निरीक्षक सत्यवान को पूरी मेहनत व लगन से अनुशासन में रहकर कार्य करते रहे हैं और करेंगे। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की पदोन्नति के साथ-साथ उनका विभागीय दायित्व भी बढ़ता है। इसलिए हमें अपने कार्यों को नए जोश के साथ बखूबी निभाएं।
Comments are closed.