सोनीपत: कीर्ति जैन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत

शहर के गणमान्य लोगों ने उनके पिता डा. श्याम जैन को शुक्रवार को बधाई दी है। वर्ष 2011 में हरियाणा में जूनियर जज के पद पर चयनित हुई कीर्ति जैन की पहली नियुक्ति रोहतक में हुई थी।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): गन्नौर शहर की कीर्ति जैन को सरकार ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया है। हरियाणा सरकार ने पदोन्नति के लिए नोटिफिकेशन के लिए राज्यपाल से सिफारिश की थी। राज्यपाल की अनुमति के बाद सरकार ने उन्हें पदोन्नत कर दिया है। उनके पदोन्नति की जानकारी मिलते ही शहर में खुशी का माहौल है।

शहर के गणमान्य लोगों ने उनके पिता डा. श्याम जैन को शुक्रवार को बधाई दी है। वर्ष 2011 में हरियाणा में जूनियर जज के पद पर चयनित हुई कीर्ति जैन की पहली नियुक्ति रोहतक में हुई थी। इसके बाद वह गुरुग्राम व 2018 में रेवाड़ी में सीजेएम रही। अभी वह सीजेएम नारनौल के तौर पर कार्यरत हैं। पूर्व नपाध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा ने बताया कि जल्द ही शहर में उनका अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.