सोनीपत: कर्नाटक विधानसभा चुनाव ने दिखा दिया देश की जनता चाहती है बदलाव
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत ने दिखा दिया है कि देश की जनता बदलाव चाहती है।
सोनीपत: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी आदरणीय बहन कुमारी सैलजा के साथ “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान के तहत हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता प्रियंका हुड्डा द्वारा पानीपत के गांव डाहर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
कांग्रेस युवा खेल प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश पहलवान पुरखासिया ने कहा कि सबसे पहले तो कर्नाटक की जनता को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनएं देतना चाहता हूँ कि उन्होंने कर्नाटक में बड़े बद्लाव की राजनीती को स्वीकार किया। कर्नाटक में कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत है। कर्नाटक ने नफरत की राजनीति को नकार कर विकास राजनीति को स्वीकार किया। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है और भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत ने दिखा दिया है कि देश की जनता बदलाव चाहती है।
Comments are closed.