सोनीपत: मानव सेवा सही मायने में ईश्वर की पूजा है: जैन

राजीव जैन शुक्रवार को संगठन द्वारा संजोग अस्ताल में भारतीय जैन संगठन दिल्ली प्रदेश के सहयोग से लगाए गए मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी के कैम्प में उपस्थित समूह को सम्बोधित कर रहे थे।

Title and between image Ad
  • भारतीय जैन संगठन दिल्ली प्रदेश के सहयोग से मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी के कैम्प लगाया
  • मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी करने अपने खर्चे पर अमेरिका से आये डॉ. लैरी सम्मानित किए

सोनीपत (अजीत कुमार): अंग क्षतिग्रस्त होने पर लोगों को बच्चों को फ्री प्लास्टिक सर्जरी करके उन्हें बेहतर जीवन देने के उद्देश्य से अमेरीका से डा. लैरी भारत आए हैं।इस मौके पर उनकी मानवीय सेवा के दृष्टिगत जैन समाज की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा है कि मानव सेवा सही मायने में ईश्वर की पूजा है और भारतीय जैन संगठन पूरे देश में समाज सेवा के क्षेत्र में नित नये प्रकल्प शुरू करके नागरिकों को राहत देने का काम कर रहा है।

राजीव जैन शुक्रवार को संगठन द्वारा संजोग अस्ताल में भारतीय जैन संगठन दिल्ली प्रदेश के सहयोग से लगाए गए मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी के कैम्प में उपस्थित समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अमेरिका से आये डॉ. लैरी का व्यक्तित्व प्रशंसनीय है जो क्रिसमस की छुटियां मानाने की बजाये अमेरिका से अपने खर्च पर आकर एक महीना प्लास्टिक सर्जरी के कैम्पों में मरीजों का सफल आप्रेशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगा उपचार होने के कारण गरीब परिवार जो पैसे खर्चने में सक्षम नहीं हों तो भारतीय जैन संगठन इस सुविधा को उपलब्ध करवाता है।

भारतीय जैन संगठन पूरे देश में शिक्षा, चिकित्सा, जल जीवन मिशन, अंगदान, मेडिकल काॅलेज खोलने जैसे अनेकों समाज सेवा के कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि समाज सेवा करने की इच्छा हर व्यक्ति की रहती है परन्तु जैन संगठन जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से ही सेवा उपयोगी होती है। आज 110 मरीजों का चेक अप किया गया और 7 सर्जरी की गई और तीन दिन में टोटल 35 सर्जरी नि:शुल्क की जाएंगी। माई राम कौशिक, सीएमओ डॉ जय किशोर, डॉ संजय जैन, डॉ धनखड़, संजय सुराणा, विजय जैन, मनीष जैन, राजेश जैन, राजेश जैन खींवसरा, प्रदीप संचेती, नरेंद्र जैन, नीरज जैन, प्रमोद जैन, रजत जैन आदि उपस्थित रहे।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.