सोनीपत: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220वीं बटालियन ने 2800 पौधे लगाए

द्वितीय कमान अधिकारी ओमेन्द्र सिंह पूनिया ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती बनाए रखने के लिए पौधारोपण में अपना योगदान दें।

Title and between image Ad
  • झज्जर-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग 334-बी पर झरोठ टोल प्लाजा के नजदीक लगाए गए पौधे

सोनीपत: आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220वीं बटालियन द्वारा बुधवार को कमाण्डेंट विक्रम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में झज्जर-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग 334-बी पर स्थित झरोठ टोल प्लाजा के पास रोड के दोनों ओर बटालियन के जवानों व अधिकारियों ने 2800 पौधे लगाए गए।

कमांडेंट विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पेड़-पौधों की कमी के कारण निरंतर पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। द्वितीय कमान अधिकारी ओमेन्द्र सिंह पूनिया ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती बनाए रखने के लिए पौधारोपण में अपना योगदान दें। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा विगत वर्षों में भी 220वीं बटालियन द्वारा खेवड़ा ग्राम पंचायती भूमि पर लगभग 6 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। सभी पौधे संरक्षित हैं। इन पौधों की देखभाल बटालियन द्वारा की जा रही है। 220वीं बटालियन के जवान वीआईपी सुरक्षा ड्यूटियों हेतु विभिन्न स्थानों पर तैनात रहते हुए भी वृक्षारोपण जैसे अभियानों में हिस्सा लेते रहते हैं। पर्यावरण को स्वच्छ रखने कि लिए किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने पौधों को संरक्षित रखने, पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.