सोनीपत: ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरी कार, तीन की मौत
पश्चिमी यमुना लिंक नहर व पैरलल नहर के बीच से गुजरने वाली सडक़ पर सोमवार दोपहर के बाद दिल्ली नंबर की एक कार गांव ककरोई के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। मोड़ के पास यह हादसा हुआ है।
सोनीपत: पश्चिमी यमुना लिंक नहर गांव ककरोई के पास में एक कार अनियंत्रित होकर में गिरी गई। सोमवार को हुए इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाई कार को बाहर निकलवाया है शवों पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पश्चिमी यमुना लिंक नहर व पैरलल नहर के बीच से गुजरने वाली सडक़ पर सोमवार दोपहर के बाद दिल्ली नंबर की एक कार गांव ककरोई के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। मोड़ के पास यह हादसा हुआ है। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार तीन युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस कार के अंदर मिले युवकों की पहचान के लिए कागजात देख रही है। कार के नंबर से भी युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।
सदर सोनीपत, थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने बताया कि कार के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन कार सवार युवकों को बचाया नहीं जा सका। कार से तीन युवकों के शव मिले है। कार को बाहर निकाल लिया गया है। उसके नंबर के आधार पर शवों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
Comments are closed.