सोनीपत: हरियाणा राज्य फैनसिंग चैम्पियनशिप में हिसार रहा प्रथम

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने मुख्य अतिथि उमेश का बुकें भेंट स्वागत किया। संगठन मंत्री उमेश ने संबोधन में कहा कि हमें सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए।

Title and between image Ad

सोनीपत: हरियाणा राज्य फैनसिंग एसोशिएशन द्वारा हरियाणा राज्य सीनियर ओपन फैनसिंग चैम्पियनशिप 21 से 25 मई 2023 तक प्रताप स्कूल खरखौदा में सम्पन्न हुई जिसमें हिसार जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उमेश, द्विप्रांत संगठन मंत्री, क्रीडा भारती, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कृत किया।

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने मुख्य अतिथि उमेश का बुकें भेंट स्वागत किया। संगठन मंत्री उमेश ने संबोधन में कहा कि हमें सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए। निरंतर अभ्यास करके ही हम अपनी कमियों को पूरा कर सकते हैं और प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा और खेलों की गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्र में विजेता खिलाड़ियों को जीतने पर आशीर्वाद दिया।

प्रतियोगिता में सारिका हिसार ने स्वर्ण, मंजू हिसार ने रजत पदक, निकिता यमुनानगर व खुशबू पानीपत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अशोक खत्री ने मुख्य अतिथि उमेश को स्मृति चिह्न भेंट किया। सांई चीफ कोच पटियाला से अशोक खत्री, प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजर लोकेश राणा, अमित, संदीप, नेवी कोच राजबीर आदि उपस्थित थे। विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर व प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

Connect with us on social media

Comments are closed.