सोनीपत: हलालपुर के कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए

80 किलोग्राम भार वर्ग में विकास अनिल मान अखाड़ा ने पहला, सनी राणा ने दूसरा, मंगल दहिया ने तीसरा, देव वीरेंद्र अखाड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया  वही 90 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में विनय ने पहला, राकेश ने दूसरा, विजय हरसाना ने तीसरा, अमित गुलिया ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): खरखौदा के गांव हलालपुर के दादा देशराज स्टेडियम में स्वर्गीय ओलंपियन पहलवान धर्मवीर की याद में सोमवार को 26 वां विशाल कुश्ती दंगल कराया गया जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला व पुरुष पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए।

दंगल को मुख्य अतिथि सतीश नांदल, महाबली सतपाल, शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र संधू ने आरंभ करवाया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में अमित छत्रसाल स्टेडियम ने पहला, हर्ष छत्रसाल ने दूसरा, हिमांशु ने तीसरा व साहिल मेहर सिंह अखाड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु छत्रसाल ने पहला, सागर छत्रसाल ने दूसरा, टिंकू छत्रसाल ने तीसरा, विकास अनिल मान अखाड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 80 किलोग्राम भार वर्ग में विकास अनिल मान अखाड़ा ने पहला, सनी राणा ने दूसरा, मंगल दहिया ने तीसरा, देव वीरेंद्र अखाड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया  वही 90 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में विनय ने पहला, राकेश ने दूसरा, विजय हरसाना ने तीसरा, अमित गुलिया ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि का पुरस्कृत किया गया। महिला पहलवानों की कुश्ती कराई गई। जिसमें विभिन्न भार वर्ग में उन्हें भी नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। द्रोणाचार्य अवॉर्डी अनूप सिंह दहिया, मास्टर जोगिंदर, संदीप दहिया, जोगिंदर दहिया, अभिषेक, शशांक सिंह तोमर, देवेंद्र सोलंकी, मनजीत पहलवान, जय भगवान अंतिल, सरपंच हुमायूंपुर विकी, सत्यवान, रविंद्र भोलू सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

26 वां विशाल कुश्ती दंगल

Sonipat: Halalpur's wrestling riot, wrestlers showed tricks
सोनीपत: विजेता पहलवानों को सम्मानित करते आयोजक। कुश्ती में अपना दमखम दिखाते पहलवान। महिला पहलवानों का हाथ मिलवाते मुख्य अतिथि व अन्य

Connect with us on social media

Comments are closed.