सोनीपत: ये टिकट सोनीपत की जनता को समर्पित, आप सभी के आशीर्वाद से होगी बड़ी विजय : सतपाल ब्रह्मचारी 

ब्रह्मचारी सोनीपत जिला कांग्रेस भवन, खरखोदा, राई, सेक्टर-12, आदर्श नगर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को सम्बोधित कर रहे थे। सोनीपत पहुंचने पर लोकसभा प्रत्याशी पंडित सतपाल ब्रह्मचारी का जोरदार स्वागत किया। 

Title and between image Ad
  • सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी पंडित सतपाल ब्रह्मचारी ने विभिन्न हलकों में बैठकों को किया सम्बोधित

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंडित सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ये टिकट सतपाल ब्रह्मचारी की नहीं है, बल्कि आम जनता की टिकट है। इसके लिए कांग्रेस के शीर्ष  नेतृत्व और भूपेंद्र सिंह हुड्डा , प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा का धन्यवाद करता हूं। ब्रह्मचारी सोनीपत जिला कांग्रेस भवन, खरखोदा, राई, सेक्टर-12, आदर्श नगर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को सम्बोधित कर रहे थे। सोनीपत पहुंचने पर लोकसभा प्रत्याशी पंडित सतपाल ब्रह्मचारी का जोरदार स्वागत किया।

लोकसभा चुनाव 2024: दो ब्राह्मणों के बीच शुरू हुआ सोनीपत लोकसभा सीट पर मुकाबला; होगी कांटे की टक्कर

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि अगर सोनीपत की जनता ने मौका दिया तो यह विश्वास दिलाता हूं कि आपका सेवक बनकर सेवा करूंगा। पत्रकारों के सवालों का ज़बाब देते हुए कहा,कि पूरे देश में भय और भरष्टाचार का माहोल है,महंगाई चर्म सीमा पर पहुंच चुकी है,देश के प्रधानमंत्री अपने भाषणों में अनाप शनाप बयान दे रहे हैं, अभी हाल ही में उन्होंने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो माताओं बहनों के मंगलसूत्रों को खतरा होगा। उन्होंने कहा कि जिसको अपनी खुद की पत्नी के  मंगलसूत्र की परवाह नहीं हुई, वो देश की महिलाओं का अपमान कर रहा है। भाजपा ने लगातार 10 साल तक सोनीपत की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

Sonipat: This ticket belongs to the people of Sonipat, with the blessings of all of you there will be a big victory: Satpal Brahmachari
सोनीपत में सभा को सम्बोधित करते सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी।

इस दौरान विधायक जगबीर मलिक , जयवीर बाल्मिकी ,सुरेंद्र पवार, इंदुराज नरवाल, सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, सुखबीर फरमाना, पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र शर्मा, जोगेंद्र दहिया ,सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिकारा, मनोज रिढ़ाऊ, बलजीत रेढू, बिजेंद्र आंतिल,भले राम जांगड़ा, रामकरण जांगड़ा, महेंद्र जांगड़ा सभी मौजूदा पार्षद सहित बड़ी तादाद में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Connect with us on social media

Comments are closed.