सोनीपत: पांच महीने के लड़के का भ्रूण सूखे नाले में मिला

सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि मयूर विहार की गली नंबर-26 के सामने नाले में भ्रूण पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया।

Title and between image Ad

सोनीपत: गोहाना रोड स्थित मयूर विहार सोनीपत की गली नंबर-26 के सामने नाले से करीब पांच महीने का भ्रूण मिला है। एक युवक ने भ्रूण देखकर इसकी जानकारी पुलिस को बताया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रविवार को भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि मयूर विहार की गली नंबर-26 के सामने नाले में भ्रूण पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह करीब पांच माह के लड़के का भ्रूण है। पुलिस ने आसपास के लोगों को सूचना दी। अब भ्रूण फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित कराए हैं। सीसीटीवी फुटेज जांची जा रही है।

Connect with us on social media

Comments are closed.