सोनीपत: पर्दाफाश रैली 25 मार्च को नई अनाज मंडी में होगी: विधायक पंवार
विधायक सुरेंद्र पंवार ने रैली स्थल पर पहुंचकर मंच, कुर्सियां, पेयजल व्यवस्था, टैंट, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को होने वाली रैली बहुत ही विशाल रैली होगी।
- -विधायक सुरेंद्र पंवार ने रैली स्थल का किया दौरा
सोनीपत: विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि नई अनाज मंडी, नजदीक कालूपुर चुंगी, सोनीपत में 25 मार्च को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पर्दाफाश रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, लोकप्रिय राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित पार्टी के तमाम विधायकगण, पदाधिकारिगण व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। विधायक सुरेंद्र पंवार शुक्रवार को नई अनाज मंडी में रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत व मनोज रिढाऊ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने रैली स्थल पर पहुंचकर मंच, कुर्सियां, पेयजल व्यवस्था, टैंट, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को होने वाली रैली बहुत ही विशाल रैली होगी। रैली का समय सुबह 10 बजे रहेगा। इस रैली का मुख्य उद्देश्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना रहेगा। आज प्रदेश में हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। आज प्रदेश में अपनी जायज मांगों के लिए आवाज बुलंद करना भी अपराध हो गया है। कर्मचारियों, सरपंचों पर लाठियां बरसाई जा रही है। युवा बेरोजगारी की दल-दल में इतना फंस गया है कि वह गलत दिशा में जाने को मजबूर है। अपराध आए दिन बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का बुराहाल है। लेकिन सरकार की कानो पर जूं नहीं रेंग रही। लेकिन कांग्रेस प्रदेशवासियों के साथ अन्याय कतई सहन नहीं करेगी। नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार को प्रदेश की जनता प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। इस रैली का जन-जन बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
Comments are closed.