सोनीपत: कांग्रेस जनाधार खत्म, भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त: राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता

सुशील गुप्ता ने कहा भाजपा ने हरियाणा की जनता का विश्वास खो दिया है। जनता रैली में नहीं पहुंचती, खाली कुर्सियों पर पुलिसकर्मी बैठाये जाते हैं। रैली से पहले डर के कारण भाजपा किसान, सरपंच व सामाजिक संगठनों के नेताओं को हिरासत में लेती है।

Title and between image Ad

सोनीपत: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने शनिवार को गन्नौर में कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। जनता के वसामने आम आदमी पार्टी ही एक विकल्प है।

वे गन्नौर में कश्मीरी मार्केट स्थित पतंजलि के गोदाम में लगी आग के बाद है दीपांशु इंटरप्राइजेज के मालिक दीपांशु जैन से मिलने पहुंचे थे। 26 जून को आगजनी से भारी नुकसान हुआ था। सुशील गुप्ता ने कहा भाजपा ने हरियाणा की जनता का विश्वास खो दिया है। जनता रैली में नहीं पहुंचती, खाली कुर्सियों पर पुलिसकर्मी बैठाये जाते हैं। रैली से पहले डर के कारण भाजपा किसान, सरपंच व सामाजिक संगठनों के नेताओं को हिरासत में लेती है।

इस राज में बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन हो गया आराध पर नियंत्रण नहीं है। ग्रह मंत्री अनिल विज अपने आप को गब्बर कहने वाले नेता सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था ठप अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। चौधरी भाजपा के नेता खुद कहते हैं बिना पैसे सरकार में काम नहीं होता। सुशील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का हरियाणा से सूपड़ा साफ है, संगठन कई गुटों में बटा हुआ है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संगठन को मजबूत नहीं कर पा रहे। सोनीपत लोकसभा प्रभारी देवेन्द्र गौतम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेन्द्र छिक्कारा, रतनलाल ठेकेदार, रणवीर छिक्कारा, विक्की खुराना, ओमप्रकाश बंसल, अंकुश त्यागी, सत्यनारायण आंतिल आदि उपस्थित रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.