सोनीपत: संजीव गांधी भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला की सहमति से उनकी नियुक्ति का पत्र जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने जारी किया है।

Title and between image Ad

सोनीपत: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता संजीव गांधी को भारतीय जनता पार्टी सेवा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला की सहमति से उनकी नियुक्ति का पत्र जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने जारी किया है।

संजीव गांधी पिछले 40 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्त्ता हैं और निःस्वार्थ भाव से आमजन और पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। संजीव गांधी ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, प्रभारी विप्लव देव प्रदेश, अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, पूर्व मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री हरियाणा राजीव जैन जी का और जिला भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Connect with us on social media

Comments are closed.