सोनीपत: शरीर में सकारात्मक ऊर्जा लिए योग कीजिए: चेयरमैन मोनिका
अनुलोम विलोम का अभ्यास शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, साथ ही कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। अनुलोम-विलोम श्वास से जुड़ा योगासन है, जिसका अभ्यास सभी उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है।
सोनीपत: वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग थीम के साथ खरखौदा लघु सचिवालय परिसर में जिला परिषद् की चेयरमैन मोनिका दहिया ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि सभी यहां से प्रण लेकर जाएं हमें योग को अपने दैनिक चर्या का हिस्सा बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि अनुलोम विलोम का अभ्यास शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, साथ ही कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। अनुलोम-विलोम श्वास से जुड़ा योगासन है, जिसका अभ्यास सभी उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है। पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ दीपिका शर्मा, बीईओ सुजाता खत्री, आयुष विभाग से डॉ. सतीश भोला, एचएमओ डॉ. सुशील, डॉ. ज्योति, डॉ. दीप्ति आदि शामिल रहे।
मुरथल में खण्ड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीपीओ मुरथल जितेन्द्र चौहान ने की। बतौर मुख्यातिथि डीडीपीओ राजपाल सिंह चहल ने कहा कि योगाभ्यास से तन निरोग होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी योगासनों के नियमित अभ्यास की सलाह देते हैं। अलग-अलग तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं में असरदार होते हैं लेकिन कुछ योग ऐसे हैं जो मानसिक तौर पर तो आपको स्वस्थ रखते ही हैं, शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। जिनका इसका ज्ञान नहीं है वो योग क्रियाएं सीखें अपने आप को स्वस्थ रखें। आयुष विभाग से डॉ. अंजू सांगवान, डॉ. अंकिता, डॉ. पुनित गांधी, प्रोमिला, गीता, रितु, डीपीई संगीता और विरेन्द्र, प्राचार्य सुनील त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Comments are closed.