सोनीपत: हरियाणा एक धर्म क्षेत्र है और कुरुक्षेत्र में धर्म-अधर्म की लड़ाई लड़ी: राजीव जैन

जीवन नगर स्थित राम मंदिर में श्री मद्भागवत कथा में पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा प्रदेश एक धर्म क्षेत्र है और कुरुक्षेत्र में धर्म-अधर्म की लड़ाई लड़ी गई। इ

Title and between image Ad

सोनीपत:  श्री मद्भाग्वत कथा मानव को जीने की राह सिखाती है, हमारी समस्याओं का समाधान करती है, भागवत कथाओं के आयोजनकर्ताओं एवं श्रोताओं का कल्याण होता है, हमें भागवत श्रवण करके एक-एक श्लोक पर मनन करके जीवन में उतारना चाहिए तभी भागवत कथा का आयोजन सार्थक होगा।

जीवन नगर स्थित राम मंदिर में श्री मद्भागवत कथा में पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा प्रदेश एक धर्म क्षेत्र है और कुरुक्षेत्र में धर्म-अधर्म की लड़ाई लड़ी गई। इसलिए धार्मिक आयोजनों का लगातार होना इस प्रदेश की परंपरा में शामिल है। मातायें खाली समय में टीवी सीरियलों को देखने की बजाये भागवत जैसे महान ग्रंथों को पढ़ें, इससे हमारा मानव जीवन सार्थक होगा। पिछले एक वर्ष में सोनीपत शहर में ही 70 से ज्यादा मद्भागवत कथाओं का आयोजन हो चुका है।

राजीव जैन ने कहा कि संत-महापुरुषों के आगमन एवं धार्मिक आयोजनों से ही हमारे समाज में भाईचारा, प्यार प्रेम कायम है अन्यथा आज भौतिकता के युग में भाई-भाई का दुश्मन है। उन्होंने भागवत भगवान के चरणों में सर्व समाज के कल्याण-उत्थान एवं सुख समृद्धि की कामना की। कथा व्यास गद्दी पर विराजमान परमश्रद्धेय पंडित जोगेंद्र शास्त्री श्री गुरू जी महाराज को अंगवस्त्र पहनाकर आशीर्वाद लिया। भागवत कथा क्षवण के लिए राजू प्रधान, सीलू अंतिल, रामप्रकाश शर्मा, सुभाष, जसबीर लोचब, भारत सहित अन्य श्रृद्धालुगण उपस्थित रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.