सोनीपत: हरियाणा हॉकी खिलाड़ियों ने सब-जूनियर हॉकी चैंपियनशिप जीती
चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग ने बताया कि हरियाणा की टीम फाइनल में पहुंची और मुकाबले में झारखंड की टीम को 3-1 के गोल स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।
सोनीपत: राउरकेला में 4 मई से 14 मई तक आयोजित सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए लिटल एंजल्स स्कूल की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड की टीम को हराया और स्वर्ण पदक जीता है।
चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग ने बताया कि हरियाणा की टीम फाइनल में पहुंची और मुकाबले में झारखंड की टीम को 3-1 के गोल स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। युवा महिला खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करके नये आयाम दे रही है। इसमें लिटल एंजल्स स्कूल की ख़ुशी, वंशिका, इशिका, तमन्ना, निधि, प्रियंका, रिया, साक्षी का शानदार खेल का प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में देश भर से कुल 18 प्रतिभागी टीम थी। हमारे यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा गोयल ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर कहा कि इससे दूसरे खिलाडियेंा को र्पोत्साहन मिलेगा यह दूसरो के लिए एक प्ररेणा है। डॉ विशाल गर्ग ने खिलाड़ियों को बधाई दी, बेहतर भविष्य की कामना की है।
Comments are closed.