भाजपा का स्थापना दिवस: 2024 में विपक्ष कितने भी प्रयास कर लें परन्तु पन्ना प्रमुख भाजपा को जिताकर ही दम लेंगे: कविता जैन

कविता जैन ने कहा कि 43 वर्षों की भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जबकि दूसरे दल व्यक्तिवाद की राजनीति करके अपने परिवारों का पोषण करने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल के पास पन्ना प्रमुख का कोई तोड़ नहीं है।

Title and between image Ad

सोनीपत: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने सोनीपत विधानसभा के बूथ न0. 55 पर पार्टी का ध्वज अपने घर पर लगाया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को पन्ना प्रमुखों के साथ सुना और संकल्प लिया कि 2024 में विपक्ष कितने भी प्रयास कर लें परन्तु पन्ना प्रमुख भाजपा को जिताकर ही दम लेंगे।

कविता जैन ने कहा कि 43 वर्षों की भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जबकि दूसरे दल व्यक्तिवाद की राजनीति करके अपने परिवारों का पोषण करने में लगे हुए हैं। किसी भी राजनैतिक दल के पास पन्ना प्रमुख का कोई तोड़ नहीं है।

राजीव जैन ने कहा कि आज हम हनुमान जन्मोत्सव भी मना रहे हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता बल एवं बुद्धि के दम पर दो सांसदों वाली पार्टी को इस मुकाम तक लेकर आये हैं उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत न होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के साथ गठित दल लुप्त हो चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि राजनीति के मायने बदलते हुए हर पन्ना प्रमुख अपने पन्ने के परिवारों का सदस्य बन कर रहे।

इस अवसर पर रामचंद्र, पीयूष बंसल, विकास गौड़, शिव कुमार कालिया, पंकज जैन, दिव्यांक जैन, चन्द्र भान, अजय, दीनबंधु रावल, गोविंद प्रकाश, यशपाल, कलीराम, रमेश कुच्छल, संजीव, राजबीर, हार्दिक गोयल, ओमकार, ब्रिजमोहन, श्यामसुंदर सचदेवा, सुरेश कुमार, राजीव, जगदीश गर्ग, महेश गोस्वामी, सत्यप्रकाश, प्रमोद कुमार, सतीश हसीजा, सुरेन्द्र गोयल, विनोद वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, संजय जैन, कुलदीप पांचाल, नवल शर्मा, पुरुषोतम शर्मा, राजेश जैन, रमेश सैनी, अशोक ग्रोवर, पवन, सुनील हंस, किशनचंद आदि-2 पन्ना प्रमुखों ने अपने-2 घरों पर भाजपा का झण्डा लगाया।

Connect with us on social media

Comments are closed.