May 18, 2026

सोनीपत: एशियन चैंपियनशिप ट्रायल्स के लिए हरियाणा बॉक्सिंग टीम का चयन

Sonepat Haryana boxing team selected for Asian Championship trials

सोनीपत: । एशियन चैंपियनशिप ट्रायल्स के लिए हरियाणा की टीम चयन करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय और हरियाणा बॉक्सिंग संघ के संयुक्त प्रयास से अंडर-23 बॉक्सिंग ट्रायल्स का आयोजन सोमवार को किया गया। इन ट्रायल्स का उद्देश्य आगामी एशियन चैंपियनशिप ट्रायल्स के लिए हरियाणा टीम का चयन करना था। एशियन चैंपियनशिप ट्रायल्स का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला में 27 मई 2026 से होगा।

कार्यक्रम में कुलपति अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। ट्रायल्स पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराए गए, जिससे खिलाड़ी और अभिभावक संतुष्ट दिखाई दिए। आयोजन को सफल बनाने में ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता जय भगवान तथा दिनेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सचिव ओमवीर हुड्डा और संयुक्त सचिव नवीन हुड्डा ने विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलपति, कुलसचिव, डीन डॉ. संदीप कुमार और उनकी टीम के साथ बॉक्सिंग के स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रशिक्षुओं का सफल संचालन के लिए आभार जताया। ट्रायल्स में हरियाणा के अलग-अलग जिलों से 100 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया।

चयनित महिला मुक्केबाज सिमरन (35-48 किग्रा), तमन्ना (48-51 किग्रा), प्रियंका (51-54 किग्रा), मोहिनी (54-57 किग्रा), रवीना (57-60 किग्रा), साक्षी (60-65 किग्रा), निशा (65-70 किग्रा), रुद्रिका (70-75 किग्रा), रितिका (75-80 किग्रा)।

चयनित पुरुष मुक्केबाज जितेश (50-55 किग्रा), जतिन (55-60 किग्रा), पंकज कुमार (60-65 किग्रा), प्रियंशु (65-70किग्रा), नीरज (70-75 किग्रा), साहिल (75-80 किग्रा), कृष (80-85 किग्रा), दक्ष (85- 90 किग्रा), ईशान कटारिया (प्लस 90 किग्रा)। खास बात यह रही कि खेल विश्वविद्यालय की छात्राएं मोहिनी और रितिका ने भी अपने मुकाबले जीतकर टीम में जगह बनाई। अंत में कुलपति और अन्य अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

 

About The Author