November 21, 2026

सोनीपत: भिगान में नाले का शिलान्यास किया जलभराव से मिलेगी निजात

Sonipat: Foundation stone laid for a drain in Bhigan; will provide relief from waterlogging

सोनीपत: विधायक देवेंद्र कादियान नाले क शिलान्यास करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। गन्नौर के भिगान गांव में गंदे पानी की निकासी की समस्या दूर करने के लिए विधायक देवेंद्र कादियान ने करीब नौ लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाले का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। नाला सतपाल के घर से सुखबीर के घर तक बनाया जाएगा। इसके निर्माण से सोसायटी परिसर में जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी सुचारू हो सकेगी।

ग्रामीणों के अनुसार, निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से घरों का गंदा पानी सोसायटी परिसर में जमा हो जाता था। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या गंभीर होने पर ग्रामीणों ने विधायक देवेंद्र कादियान के समक्ष मांग रखी थी। इसके बाद नाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक कादियान का फूलमाला से स्वागत किया और आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याएं भी उनके सामने रखीं। विधायक ने संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विधायक कादियान ने कहा कि गांवों में विकास का मतलब केवल नई सड़कें बनाना नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को दूर करना भी है। भिगान में गंदे पानी की निकासी की समस्या लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी बनी हुई थी। नाला बनने से पानी की निकासी व्यवस्थित होगी और लोगों को राहत मिलेगी। उनका प्रयास है कि गांवों में जरूरी मूलभूत सुविधाएं मजबूत हों और विकास कार्यों का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे। इस अवसर पर प्रवीन मलिक, सतपाल मलिक, राजी प्रधान, रोबिन, बंटी, भूपसिंह, नान्हा, गौरव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author