May 23, 2026

सोनीपत: डीसीआरयूएसटी में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sonepat: Admission process begins for various courses at DCRUST

सोनीपत, अजीत कुमार। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, इंटीग्रेटेड, ड्यूल डिग्री और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से 25 मई से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

कुलगुरु प्रो. प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार आधुनिक पाठ्यक्रम लागू किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी रोजगार के साथ उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ सकें। विश्वविद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं, 24 घंटे खुला केंद्रीय पुस्तकालय, छह लाख से अधिक ई-रिसोर्स, खेल सुविधाएं, इनोवेशन काउंसिल, इन्क्यूबेशन सेंटर, एनएसएस और एनसीसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शोध को बढ़ावा देने के लिए पीएचडी शोधार्थियों को यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलरशिप भी दी जा रही है। विश्वविद्यालय में एमएससी, एमबीए, एमटेक, एमएचए, एम प्लान और बीसीए सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके अलावा एनईपी आधारित ऑनर्स और ऑनर्स विद रिसर्च पाठ्यक्रमों में भी आवेदन किए जा सकते हैं। फ्रेंच और जर्मन के सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए गए हैं। कुलगुरु ने बताया कि विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार बेहतर हो रहा है और प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही हैं। वर्ष 2026 में अब तक सैकड़ों विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही रोजगार के अवसर मिले हैं।

About The Author