पानीपत: सर्वकल्याण की भावना के साथ भारत विश्व शक्ति बना है: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जिस कालखंड में भगवान महावीर हुए उसी कालखंड में भगवान बुद्ध भी हुए। बिहार के राज्यपाल रहते हुए मुझे इन दोनों विभुतियों के बारे में जानने का अवसर मिला। मेरा मानना है कि दोनों ही महान विभूतियों की भेंट जरूर हुई होगी।

Title and between image Ad

पानीपत: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा है कि वर्तमान में भारत विश्व शक्ति बन चुका है। भारत की बढ़ी ताकत अहिंसा और सर्वकल्याण की भावना है। भगवान महावीर ने मानवता को अहिंसा का संदेश दिया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सकते हैं। वीरों में वीर भगवान महावीर हैं। पानीपत टीडीआई सिटी में आयोजित भगवान महावीर जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जिस कालखंड में भगवान महावीर हुए उसी कालखंड में भगवान बुद्ध भी हुए। बिहार के राज्यपाल रहते हुए मुझे इन दोनों विभुतियों के बारे में जानने का अवसर मिला। मेरा मानना है कि दोनों ही महान विभूतियों की भेंट जरूर हुई होगी। दोनों ने लोक कल्याण के लिए जीवन समर्पित किया। बिहार में भगवान महावीर की जन्मस्थली और निर्वाण स्थली हैं। दोनों स्थलों के दर्शन जैन समुदाय ही नही सभी लोगों को करने चाहिए। हमारे सभी 24 तीर्थंकरों ने मानवता को जनकल्याण की बड़ी सीख दी। जीओ और जीने दो के सिद्धांत की शिक्षा दी। संयम और सेवा का मार्ग अपनाकर जैन संतों ने मानवता को नई राह दिखाई है और आगे भी दिखा रहे हैं। जैन परम्परा के तीन सिद्धांत सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक आचरण हैं। इन तीनों को अपनाकर जीवन कि किसी भी समस्या से पार पाया जा सकता है।

Panipat: India has become a world power with the spirit of welfare: Former President Ramnath Kovind
सोनीपत: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पानीपत के टीडीआई सिटी में आयोजित महावीर जयंती कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और यूक्रन युद्ध का विराम हो सकता है तो वह भारत के दिखाए रास्ते से ही सम्भव है। यूक्रेन को ही नहीं पूरी मानवता का नुकसान हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से बात की और यूके्रन में पढ़ाई कर कर रहे अपने 23हजार छात्रों को सुरक्षित भारत लेकर आए। अपने संस्मरण को सांझा करते हुए कहा कि पहले भारत के राष्ट्रपति या प्रधानमन्त्री विदेश जाते थे तो कोई मंत्री रिसीव करने आते थे। 2017 के बाद मैने देखा है कि बाहर जाने पर राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री भी रिसीव करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि जहां भगवान श्रीकृष्ण ने दुनिया को गीता का संदेश दिया, उसी धरती के निकट पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया था, उसके लिए सभी का सहयोग रहा है। पानीपत की यह धरती जनकल्याण की भावना से आगे बढ़े यही सभी संकल्प लें। हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी श्रीमती सविता कोविंद, जैन मुनि समर्पण सागर जी महाराज, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व पानीपत जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन ने पूर्व राष्ट्रपति का कार्यक्रम में पंहुचने पर पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। भगवान महावीर विश्वविद्यालय के चांसलर नंद किशोर, पवन जिंदल, डीआरओ डॉ. राजकुमार भौरिया आदि शामिल रहे।

Connect with us on social media

Comments are closed.