सोनीपत खबर: सोनीपत गोहाना में भाजपा की बैठक, नए मतदाता जोड़ने पर जोर
सोनीपत: भाजपा की बैठक में प्रभारी डॉ. किरण कलकल अन्य अधिकारियेां के साथ।
सोनीपत, अजीत कुमार। गोहाना विधानसभा के सेक्टर सात स्थित कम्यूनिटी सेंटर में शनिवार को भाजपा की जिला गोहाना विधानसभा इकाई के बीएलए-दो और बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की, जबकि प्रभारी डॉ. किरण कलकल मौजूद रहीं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को जनसेवा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनानी चाहिए।
बैठक में बीएलए-दो और बूथ अध्यक्षों को विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत अठारह वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मतदाता सूची को अद्यतन रखने पर भी जोर दिया गया।
प्रभारी डॉ. किरण कलकल ने कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्रशिक्षण लेने और संगठनात्मक कार्यों में तकनीक का प्रभावी उपयोग करने की अपील की। उन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। बैठक में जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, भूपेंद्र मुद्गिल, संजय दहिया, विनोद भौरिया, राजू पटवा, डॉ. राममेहर राठी, सुनील लाकड़ा, किरण सैनी, नरेश खानपुर, हवा सिंह वर्मा, प्रसन्नी मलिक, सूरजमल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
