November 21, 2026
Poet Dalichand Jangid: As the thinking, so the life

कवि दलीचंद जांगिड़।

आपकी सोच ही आपके जीवन का प्रतिबिंब है जी।

मनुष्य सुबह से शाम तक क्या करता है जी? सोचता है। सोचना बंद नहीं कर सकता। सांस लेना जितना स्वाभाविक है, सोचना भी उतना ही स्वाभाविक है जी। फर्क सिर्फ इतना है कि सांस से शरीर चलता है, और सोच से पूरा जीवन चलता है जी।

हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही बनते हैं। जैसा बीज, वैसा पेड़। जैसी सोच, वैसा जीवन।

सोच क्या करती है जी?

सोच एक चुम्बक है जी सा। सकारात्मक सोचोगे, तो सकारात्मक लोग, सकारात्मक अवसर, सकारात्मक ऊर्जा आपके पास खिंची चली आएगी। नकारात्मक सोचोगे, तो शिकायतें, दुःख, क्लेश, बैर-विरोध — यही सब जीवन में भर जाएगा जी।

एक ही घटना को दो आदमी अलग-अलग देखते हैं जी। एक कहता है — “मुश्किल है।” दूसरा कहता है — “अवसर है।” घटना वही, पर सोच अलग, तो जीवन का परिणाम अलग जी।

सकारात्मक सोच का अर्थ क्या जी?

सकारात्मक सोच का अर्थ यह नहीं कि आँख बंद करके सब अच्छा है — ऐसा झूठ बोलना जी। सकारात्मक सोच का अर्थ है — कठिनाई में भी समाधान देखना। अंधेरे में भी दीया जलाना। गिरने पर भी उठने का हौसला रखना जी।

सकारात्मक आदमी कहता है — “समस्या बड़ी है, पर मेरा हौसला उससे बड़ा है।”
नकारात्मक आदमी कहता है — “मेरी हिम्मत छोटी है, समस्या बहुत बड़ी है जी।”

पहला वाला आगे बढ़ता है, दूसरा वहीं बैठकर रोता है जी सा।

सोच बदलने से क्या बदलता है जी?

सब कुछ बदलता है जी।

1. दिशा बदलती है: सोच बदली, तो लक्ष्य बदला।
2. दशा बदलती है: लक्ष्य बदला, तो कर्म बदले, तो दशा बदली जी।
3. भाषा बदलती है: सकारात्मक सोच वाला “जी” बोलता है, “मेरा” से “हमारा” पर आता है। यही तो सभ्यता है जी।
4. संबंध बदलते हैं: मीठी सोच वाला सबका प्रिय बनता है। कड़वी सोच वाला अकेला हो जाता है।

कवि दलीचंद क्या कहता है जी?

कवि दलीचंद कहता है जी —

सोच ही कर्म की जननी है, कर्म ही भाग्य का निर्माता है जी।
भाग्य से ही जीवन बनता है, इसलिए सोच ही जीवन-दाता है जी सा।

यदि जीवन में दुःख है, तो पहले सोच को टटोलो।
यदि जीवन में सुख है, तो उसका मूल भी सोच में ही है जी।

उपाय क्या है जी?

रोज सुबह उठते ही — ओ३म् का स्मरण करो जी। फिर संकल्प करो — “आज मैं अच्छा सोचूंगा।”

बुरा समाचार नहीं, अच्छी पुस्तक पढ़ो जी।
निंदा नहीं, प्रशंसा करो जी।
शिकायत नहीं, धन्यवाद बोलो जी।
“तू” नहीं, “जी” बोलो जी सा।

क्योंकि जैसा अन्न, वैसा मन। जैसा मन, वैसी सोच। और जैसी सोच, वैसा जीवन जी सा।

इसलिए — सोच बदलो, जीवन अपने आप बदल जाएगा।
और यह कोई चमत्कार नहीं है जी, आप स्वयं इसके रचनाकार हैं जी सा।
गुरु वामनराव पैई मुंबई वाले सत्संग में हमेशा कहा करते थे कि: – –
“विचार बदलो, नसीब बदलेगा।
आजमाईश कर देख लो…

सकारात्मक सोच से जीवन में सकारात्मकता आती है।
नकारात्मक सोच जीवन को नकारात्मकता से भर देती है।

कवि दलीचंद जांगिड़ सतारा महाराष्ट्र 

About The Author