September 24, 2026

सोनीपत: सेवा और जनभागीदारी से मजबूत होगा समाज: मोहनलाल बड़ौली

Sonipat: Society will be strengthened through service and public participation: Mohanlal Badoli

सोनीपत: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली को पौधा भेंट करते हुए।

  • – सेवा संकल्प अभियान में विधायक निखिल मदान ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं

सोनीपत, अजीत कुमार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को एसएम हिंदू स्कूल, सोनीपत में जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली बतौर मुख्य अतिथि कहा कि सेवा और जनभागीदारी से समाज मजबूत होगा। कार्यक्रम में सोनीपत विधायक निखिल मदान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sonipat: Society will be strengthened through service and public participation: Mohanlal Badoli
सोनीपत: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू को पगड़ी पहनकर स्वागत किया।

बड़ौली ने कहा कि सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल से जल और कौशल विकास जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और समाजहित की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।

अभियान के तहत जिले में विभिन्न विभागों की ओर से सेवा, जनकल्याण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक सरोकार और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने इन गतिविधियों के लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की हैं।

कार्यक्रम के आयोजकों में डीईओ नवीन गुलिया और डीईईओ रचना बाना शामिल रहे, जबकि डीपीसी कृष्णा को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक सोनीपत जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू और तरुण देवीदास, जिला सचिव नरेश वर्मा, श्रवण कौशिक और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे ।

About The Author