सोनीपत: मुरथल में आज से लॉन टेनिस का महासंग्राम, 72 टीमें दिखाएंगी दमखम
- डीसीआरयूएसटी में अखिल भारतीय उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का कुलगुरु करेंगे उद्घाटन
- पुरुष वर्ग में 38 और महिला वर्ग में 34 विश्वविद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा, 15 नवंबर तक चलेंगे मुकाबले
सोनीपत, अजीत कुमार। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में 11 नवंबर से अखिल भारतीय उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आगाज होगा। पांच दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 72 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें पुरुष वर्ग की 38 और महिला वर्ग की 34 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. श्री प्रकाश सिंह करेंगे। 15 नवंबर तक चलने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पुरुष वर्ग में देश के 38 विश्वविद्यालयों की टीमें अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। इनमें ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू, दिल्ली विश्वविद्यालय, आईके गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, डीसीआरयूएसटी मुरथल, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, बेनेट विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय, हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, गीता विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, लमरीन टेक स्किल्स विश्वविद्यालय, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय, सीजीसी विश्वविद्यालय मोहाली, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, जीएलए विश्वविद्यालय, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, गुरुग्राम विश्वविद्यालय, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की टीमें शामिल हैं।
महिला वर्ग में 34 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें सैम हिगिनबॉटम कृषि विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू, एटरनल विश्वविद्यालय, डीसीआरयूएसटी मुरथल, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, बेनेट विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय, गीता विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय, सीजीसी विश्वविद्यालय मोहाली, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, गुरुग्राम विश्वविद्यालय, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की टीमें शामिल हैं।
