October 5, 2026

सोनीपत: रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है जीवन : मोहन लाल बड़ौली

There is no greater service than blood donation; a single unit of blood can save a life: Mohan Lal Badoli.

सोनीपत: रक्तदान दाताओं का हौसला बढ़ाते मोहनलाल बड़ौली।

सोनीपत, अजीत कुमार। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज, खानपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और इस पुनीत सेवा कार्य में सहभागिता की।

इस अवसर पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का महान संकल्प है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति, गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज और अन्य जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

There is no greater service than blood donation; a single unit of blood can save a life: Mohan Lal Badoli.
सोनीपत: मोहनलाल बड़ौली का स्वागत करते कार्यकर्त्ता।

उन्होंने शिविर में महिलाओं की भागीदारी की विशेष सराहना की। बड़ौली ने कहा कि महिलाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता और उत्साह सुखद एवं प्रेरणादायक है। महिलाएं स्वयं रक्तदान करने के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी भागीदारी समाज में सेवा, संवेदना और जागरूकता का सकारात्मक संदेश देती है।

बड़ौली ने रक्तदान शिविर के आयोजकों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति न रखें और योग्य होने पर नियमित रूप से रक्तदान करें।

शिविर में गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, डायरेक्टर जगदीश दुरेजा, एमएस डॉ. संजीव, ईओ डॉ. मनोज कुमार, बलराम कौशिक, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप बड़वासनी, अरुण निनानिया, जस्सी खुराना सहित अनेक कार्यकर्ता, चिकित्सक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author