कामयाबी के कदम: सोनीपत की बेटी परवीन रानी बोरहैमवुड, केनिलवर्थं यूके में काउंसलर बनी

परवीन रानी को हरियाणा प्रदेश के राज्यपाल, हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री विदेश में नारी शक्ति के लिए शिक्षा क्षेत्र के लिए बेहतर काम करने के लिए सम्मानित कर चुके हैं। परवीन रानी ने लंदन में हिंदी भाषा का प्रचार करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए उन्होंने 7 राष्ट्रों में हिंदी भाषा को प्रचारित प्रसारित करने के लिए अपना योगदान दिया है।

Title and between image Ad
  • यूके में हरियाणा के सोनीपत की पहली महिला काउंसलर बनी है
  • 2018 में मिसेज इंडिया यूके में मिसेज गुडविल रह चुकी हैं
  • शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद राजनीति में काउंसलर बनी परवीन रानी

सोनीपत: मूलरूप से जिला सोनीपत के गांव आंवली की बेटी परवीन रानी ने बोरहैमवुड, केनिलवर्थं यूके इंग्लैंड से लेबर पार्टी की टिकट पर काउंसलर के चुनाव में जीता है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे यह सूचना भारत में मिली तो सोनीपत और रोहतक के लोगों ने खुशी की लहर दौड़ गई, खुशी के साथ मिठाई बांटी। गांव आंवली में जश्न का माहौल है कि हरियाणा की पहली महिला काउंसलर यूके में बनी हैं।

Steps to success: Sonepat's daughter Praveen Rani becomes counselor in Borehamwood, Kenilworth UK
परवीन रानी अपने पति सुनील दहिया के साथ।

परवीन रानी ने विदेश में नारी शक्ति के लिए, शिक्षा क्षेत्र के लिए बेहतर काम करने के लिए, लंदन में हिंदी भाषा का प्रचार करने के साथ साथ 7 राष्ट्रों में हिंदी भाषा को प्रचारित प्रसारित करने के लिए अपना योगदान दिया है। इसके लिए परवीन रानी को हरियाणा प्रदेश के राज्यपाल, हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं।

परवीन ने यूके इंग्लैंड में शिक्षा संस्थान चलाई, शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई के बाद अब राजनीति में आ गई हैं। लेबर पार्टी ने इन पर विश्वास व्यक्त किया, टिकट दिया, चुनाव लड़ी और विजय प्राप्त कर काउंसलर बन गई। परवीन रानी की प्रारंभिक शिक्षा सोनीपत में हुई। उसके बाद उन्होंने रोहतक में उच्चतर शिक्षा ग्रहण की और कुछ समय तक नौकरी की। परवीन रानी वर्ष 2011 में इंग्लैंड गई थीं और वहां उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पहचान बनाई।

Steps to success: Sonepat's daughter Praveen Rani becomes counselor in Borehamwood, Kenilworth UK
परवीन रानी।

कलर्स यूके द्वारा यूके में रह रही भारतीय महिलाओं के लिए लंदन में 2018 में मिसेज इंडिया यूके प्रतियोगिता हुई जिसमें मिसेज गुडविल बनी थी। सोनीपत में उसका पीहर और रोहतक में उसके ससुराल है दोनों जिलों में खुशी की लहर है। उनके पति सुनील दहिया हरियाणा रोडवेज में अकाउंट अधिकारी रहे। अभी उनके साथ लंदन गए हैं। परवीन रानी के पिता ओमप्रकाश मलिक आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और मां रामरति सन्त निरंकारी सेवादल सोनीपत की सह संचालिका हैं। सोनीपत में रहते हैं। वे खुश हैं कि उनकी बेटी ने उनका नाम विदेश में ऊंचा किया। परवीन रानी के भाई दिनेश कुमार भी बर्मिंघम में रहते हैं।

Steps to success: Sonepat's daughter Praveen Rani becomes counselor in Borehamwood, Kenilworth UK
परवीन रानी और उनके परिवार के सदस्यों में ख़ुशी का माहौल।

सोनीपत में शुक्रवार को संत निरंकारी सेवादल के संचालक सूरज प्रकाश, सुनीता, नीलू सेठी, मधु वालिया ने मिलकर परवीन रानी की माता रामरति के खुशी मनाई मिठाई वितरित की।

Steps to success: Sonepat's daughter Praveen Rani becomes counselor in Borehamwood, Kenilworth UK
सोनीपत: संत निरंकारी सेवादल के संचालक सूरज प्रकाश, सुनीता, नीलू सेठी, मधु वालिया मिलकर परवीन रानी की माता रामरति के साथ खुशी मनाते हुए।

वहीं हरियाणा के रोहतक शहर में सर छोटू राम नगर, सुखपुरा चौक स्थित घर में परवीन रानी की सास ओमपति, परिवार के सदस्यों  निर्मला, सुनीता, गोविन्द भतीजा, दीपक  देवर आदि ने खुशी मनाई मिठाई बांटी।

 

Connect with us on social media
3 Comments
  1. zoritoler imol says

    You have observed very interesting points! ps nice web site. “Formal education will make you a living self-education will make you a fortune.” by Jim Rohn.

  2. brisbane removalists says

    I would like to thnkx for the efforts you have put in writing this blog. I am hoping the same high-grade blog post from you in the upcoming as well. In fact your creative writing abilities has inspired me to get my own blog now. Really the blogging is spreading its wings quickly. Your write up is a good example of it.

  3. Ethereum Smart Contract Tool says

    I’m curious to find out what blog platform you’re utilizing? I’m having some small security problems with my latest website and I’d like to find something more secure. Do you have any suggestions?

Comments are closed.