सोनीपत: कार्यकर्ता बूथ पर लोगों को संगठन के विचार से जोड़ मजबूती दें: धनखड़

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ऐस वक्त भी था जब भाजपा संगठन विचार के लिए संघर्ष करता था और जबकि अब भाजपा अपने विचारों पर काम कर रही है। हमने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण शुरु किया, जनहित में शुरु की गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

Title and between image Ad
  • चुनाव के लिए त्रिदेव सम्मेलन में धनखड़ ने दिया जीत का मंत्र
  • अंतिम पंक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं कार्यकर्ता

सोनीपत/नरेंद्र शर्मा परवाना: भाजपा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ पर लोगों को संगठन के विचार से जोड़कर अपना बूथ को मजबूत करें। नगरपरिषद व नगरपालिका चुनाव में भाजपा की जीत इसीसे पक्की होगी।

धनखड़ शनिवार को गन्नौर में भाजपा नेता अरूण त्यागी के आवास पर आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मोके पर सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, राई विधायक मोहनलाल बड़ौली, जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने प्रदेशाध्यक्ष काे पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ऐस वक्त भी था जब भाजपा संगठन विचार के लिए संघर्ष करता था और जबकि अब भाजपा अपने विचारों पर काम कर रही है। हमने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण शुरु किया, जनहित में शुरु की गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। त्रिदेव ही संगठन की ताकत हैं। अपने बूथ पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएं। हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकार ने सबके कल्याण के लिए कार्यों किये यह लोगों को बताना है। आने वाले नगरपालिका व नगरपरिषद चुनाव में भाजपा को जीत जरूर मिलेगी। भाजपा नेता आजाद नेहरा, अरूण त्यागी, गन्नौर मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, मंजू कौशिक, निशांत छौक्कर, सुनील शर्मा ठेकेदार, अंकित त्यागी, शेखरचंद जैन, भूषण हसीजा, हरीश मदान, ईश्वर कश्यप, राजकुमार अग्रवाल, डा. राजेश शर्मा आदि शामिल रहे।

Connect with us on social media
3 Comments
  1. zmozero teriloren says

    Great line up. We will be linking to this great article on our site. Keep up the good writing.

  2. Thanks for another informative blog. Where else could I get that type of info written in such an ideal way? I’ve a project that I’m just now working on, and I’ve been on the look out for such information.

  3. Great beat ! I wish to apprentice even as you amend your website, how can i subscribe for a weblog website? The account helped me a appropriate deal. I have been tiny bit familiar of this your broadcast offered shiny clear idea

Comments are closed.