सोनीपत: ककरोई के पास नहर में महिला का शव मिला

पुलिस ने लोगों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर पुलिस ने सबूत जुटाए हैं।

Title and between image Ad
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का लग सकेगा पता

सोनीपत: सोनीपत के गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में मंगलवार दोपहर को एक महिला का शव मिला है। शव को नहर में देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया आसपास के क्षेत्र में इसके बारे में पता किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है।

मंगलवार दोपहर को गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में महिला का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। पुलिस ने लोगों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर पुलिस ने सबूत जुटाए हैं।

थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि शव पानी में रहने के कारण क्षत-विक्षत हो गया है। पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों के साथ पानीपत व करनाल पुलिस को भी महिला की फोटो को भेजा है। उनके थाना क्षेत्र से लापता महिलाओं की जानकारी भी मांगी गई है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.