सोनीपत: महिला को झांसा दिया 7 लाख रुपए की ठग लिए

कुंडली क्षेत्र अंसल सनसाइन सिटी निवासी प्रीति गोयल ने पुलिस को बताया कि उसके साथ नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए साइबर धोखाधड़ी की गई। एक फेसबुक ग्रुप में शामिल हुई थी। इस कंपनी का नाम एलआरओ लिमिटेड है और एक वेबसाइट का लिंक दिया गया है।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): महिला को फेसबुक पर शेयर मार्केट में ज्यादा कमाई बता कर बरगला कर सोनीपत में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से एक महिला से 7 लाख 10 हजार रुपए ठग लिए हैं। महिला को झांसा दिया गया कि 3 महीने में ही उसकी राशि 500 प्रतिशत बढ़ जाएगी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुंडली क्षेत्र अंसल सनसाइन सिटी निवासी प्रीति गोयल ने पुलिस को बताया कि उसके साथ नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए साइबर धोखाधड़ी की गई। एक फेसबुक ग्रुप में शामिल हुई थी। इस कंपनी का नाम एलआरओ लिमिटेड है और एक वेबसाइट का लिंक दिया गया है। माया शर्मा नाम कर एक महिला ने उससे वॉट्सऐप पर संपर्क किया। उसने यह कहकर बरगलाया कि वे जो भी रुपए निवेश करेगी, पैसा 3 महीने में 500 प्रतिशत बढ़ जाएगा। उसने पहले चार ट्रांजेक्शन में 2 लाख रुपए दे दिए। दूसरी तरफ से विश्वास जीतने के लिए उसे 10 हजार रुपए भी भेजे गए।

प्रीति ने बताया कि उसने उसे एक लिंक भी भेजा। उसको बताया गया कि वह अपनी निवेशित राशि को देख सकती थी। निवेश पोर्टल का लिंक app.mmmgg.com दिया गया था। एक खाते का विवरण देते हुए यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहती है। उससे 11 बार में 10 जनवरी से 16 फरवरी तक की अवधि में 7 लाख 10 हजार रुपए उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। महिंद्रा इंटरप्राइजेज, आई एन कॉटेक्स, रेक्स इंटरप्राइजेज, परमहंश इंटरप्राइजेज, ताविया रविभाई जेसिंगभाई, प्रिंस टेक्सटाइल, रहीश थोक, लाइफलाइन मत्स्य पालन के नाम पर ये रुपए लिए गए हैं। 16 फरवरी को उसे पता चला कि उसकी निवेशित राशि 32 लाख 79 हजार 340 रुपए हो गई है। इस राशि को निकालने के बारे में पूछा तो बताया कि लाभ का 20 प्रतिशत 5 लाख 13 हजार 898 रुपए है, दूसरे बैंक खाते में जमा करा दें। इस वार्ता के बाद लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। दिया गया खाता और संदर्भ लिंक नकली है। ठगों ने जालसाजी की है। थाना बहालगढ़ पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.