सोनीपत: एकल नृत्य में विहान तथा समूह नृत्य में श्मायरा एंड ग्रुप प्रथम रहे

बाल कल्याण समिति की सदस्य बबीता ने कहा कि हर बच्चे के अंदर प्रतिभा छुपी होती है। उसे निखारने के लिए बाल-महोत्सव प्रतियोगिता जैसे मंचों की आवश्यकता है।

Title and between image Ad

सोनीपत: बाल महोत्सव-2023 के चौथे दिन गुरुवार को एकल नृत्य में विहान, समूह नृत्य में श्मायरा, देशभक्ति समूह नृत्य में दिविशा एंड ग्रुप ने प्रथम रहे हैं। चौथे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण समिति की सदस्य रितू एवं बबीता द्वारा दीप प्रज्वलीत करके किया गया। बाल कल्याण समिति की सदस्य बबीता ने कहा कि हर बच्चे के अंदर प्रतिभा छुपी होती है। उसे निखारने के लिए बाल-महोत्सव प्रतियोगिता जैसे मंचों की आवश्यकता है।

Sonipat: Vihaan stood first in solo dance and Shmayra and group stood first in group dance.
सोनीपत: बाल महोत्सव प्रतियोगिता में कार्यक्रम पुस्तुत करते नन्हें कलाकार।

बाल महोत्सव प्रतियोगिता में गुरूवार को लगभग 450 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समुह नृत्य, देशभक्ति समुह गायन, एकल नृत्य, थाली पूजन, कलष डेकोरेषन, बेस्ट ड्रामेंबाज, अग्रेंजी व हिंदी हस्तलेखन एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरूवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य के प्रथम ग्रुप में डीएवी मल्टी पर्पज स्कूल सेक्टर-15 की श्मायरा एंड ग्रुप ने प्रथम, रामजंस पब्लिक स्कूल की सोनिया एंड ग्रुप ने द्वितीय, प्रताम मैमोरियल स्कूल की नव्या एंड ग्रुप ने तृतीय तथा सपना बाल कुंज की आदित्या एंड ग्रुप ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। एकल नृत्य के प्रथम ग्रुप में विहान पहले, अलिशा दूसरे तथा याशिका तीसरे स्थान पर रही। अंशी तथा आयुषी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

देशभक्ति समूह गायन के तृतीय ग्रुप में दिविशा एंड ग्रुप ने प्रथम, खुशी एंड ग्रुप ने द्वितीय, गोहाना की संजना एंड ग्रुप ने तृतीय तथा अनुष्का एंड ग्रुप ने सांत्वना पुस्कार हासिल किया। निर्णायक मंडल सदस्य में श्रीभगवान दिक्षित, सीमा, सविता, अनिता, सुमनलता , सुशीला, राधेश, मोनिका दहिया, कपील, बिजेंन्द्र, पवन कुमार, अजुंबाला, अराधना, सुनिता, जागृति, सोनिया, पूनम, सुदेश कुमारी रहे।  इस अवसर पर मंच सचालंन आजीवन सदस्य व परिवीक्षा अधिकारी दीपक कुमार मंथन द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.