सोनीपत: लड़के से कुकर्म करने व लड़की को भगाने के मामले में दो गिरफ्तार

क्राइम यूनिट गन्नौर में एसआई कृष्ण ने अपनी पुलिस टीम के साथ खोजबीन करते हुये गिरफ्तार किया है। वर्ष 2013 में थाना मुरथल में सुरेंद्र पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर घर से भगाने का केस दर्ज किया गयाा।

Title and between image Ad

सोनीपत: नाबालिग लड़की का बहला फुसला कर भगाने के मामले में न्यायालय द्वारा 2013 से उदघोषित अपराधी को क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस ने बुधवार को को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र निवासी मलिकपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है।

क्राइम यूनिट गन्नौर में एसआई कृष्ण ने अपनी पुलिस टीम के साथ खोजबीन करते हुये गिरफ्तार किया है। वर्ष 2013 में थाना मुरथल में सुरेंद्र पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर घर से भगाने का केस दर्ज किया गयाा। न्यायालय द्वारा 2013 में उदघोषित अपराधी घोषित कर थाना मुरथल में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरप्ऊ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

नाबालिग के साथ कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
एक अन्य मामले में थाना गन्नौर की पुलिस ने नाबालिग से कुकर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गुरमेहर उर्फ़ भोलू निवासी बसंत विहार गन्नौर जिला सोनीपत का रहने वाला है। 27 जून को जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि गुरमेहर उर्फ़ भोलू निवासी बसंत विहार गन्नौर ने उसकी नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया है।

थाना गन्नौर के जांच अधिकारी एसआई अशोक ने कार्रवाई करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाकर विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी और पुलिस टीम ने घटना मे संलिप्त आरोपी गुरमेहर उर्फ़ भोलू को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.