सोनीपत: आगाज में पंजाबी, हरियाणवी व राजस्थानी संस्कृति रंग बिखेरा  

हरियाणवी गीत -मैं तो इतना जाणू व सोने की तागड़ी की शानदार प्रस्तुति पर विद्यार्थियों के समूह को नाचने को मजबूर कर दिया। पंजाबी गीत-तैन्नू तकिया बिना नी दिल राजदा, नवां नवां प्यार व ब्राउन मुंडे पंजाबी गानों पर सभागार में उपस्थित समूह थिरकने लगा।

Title and between image Ad
  • तीन विश्वविद्यालय के 300 विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

सोनीपत: दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आगाज में रविवार को पंजाबी, राजस्थानी व हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिली। हरियाणवी समूह नृत्य ने दर्शकों को नाचने को मजबूर कर दिया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।

डीसीआरयूएसटी, मुरथल में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव आगाज चल रहा है। आगाज में तीन विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों से 300 प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, रक्षिता इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष, डीक्रस्ट मनीष एमएससी गणित द्वितीय वर्ष डीक्रस्ट, चांदनी एमएससी रसायन प्रथम वर्ष डीक्रस्ट, कोमल भारद्वाज सीआरए कॉलेज, अभिषेक गुप्ता सीआरए कॉलेज, एकता बीए डीक्रस्ट प्रथम वर्ष जिनमें लोकनृत्य, एकल नृत्य, संगीत, सामूहिक गान, एकल गान, सामूहिक संगीत, ग्रुप सांग वेस्टर्न, हरियाणवी स्किट, वल एक्ट प्ले, नाटक आदि की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

हरियाणवी गीत -मैं तो इतना जाणू व सोने की तागड़ी की शानदार प्रस्तुति पर विद्यार्थियों के समूह को नाचने को मजबूर कर दिया। पंजाबी गीत-तैन्नू तकिया बिना नी दिल राजदा, नवां नवां प्यार व ब्राउन मुंडे पंजाबी गानों पर सभागार में उपस्थित समूह थिरकने लगा। राजस्थानी लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.सुखदीप सिंह सांगवान, कार्यक्रम समन्वयक डा.मनिषा मनचंदा व सम समन्वयक डा.रूपा राठी का मार्गदर्शन रहा।

 

 

Connect with us on social media
2 Comments
  1. … [Trackback]

    […] Here you will find 8903 additional Info on that Topic: gyanjyotidarpan.com/sonipat-punjabi-haryanvi-and-rajasthani-culture-spread-colors-in-the-beginning/ […]

  2. soft jazz music says

    soft jazz music

Comments are closed.